Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
टीनएज में त्वचा की देखभाल के लिए करें ये काम, एक्ने और मुंहासों से मिलेगी मुक्ति
टीनएज में चेहरे की खास देखभाल करनी होती है। क्योंकि टीनएज में लड़के और लड़कियों के स्किन पर एक्ने और मुंहासे जैसी समस्या देखने को मिलती हैं।

इस उम्र में तनाव से लेकर हार्मोंस में बदलाव आते हैं जिससे चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। ऐसे में टीनएज में त्वचा की खास देखभाल करनी जरुरी होती है। चलिए जानते हैं टीनएज में त्वचा की देखभाल के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

क्लींजिंग
टीनएज में त्वचा की देखभाल के लिए सबसे पहले स्किन क्लीजिंग करनी चाहिए। दिन की शुरुआत साफ चेहरे से करना चाहिए। पहले किसी भी माइल्ड फेसवॉश करें। टीनएज में त्वचा बहुत ही कोमल होती है। इस उम्र में केवल चेहरे से धूल मिट्टी और गंदगी को हटाने की जरुरत है। क्योंकि धूल मिट्टी से चेहरे पर एक्ने हो जाते हैं। एक्ने से निजात पाने के लिए चेहरे को अच्छे से क्लीन रखें।

टोनर
टीनएज में त्वचा की देखभाल करना बहुत जरुरी होता है। टीनएज में स्किन पर एक्ने हो जाते हैं जिसकी वजह से चेहरे पर रोमछिद्र हो जाते हैं। ऐसे में त्वचा की देखभाल के लिए टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। टोनर की मदद से स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। एल्कोहल वाले टोनर की जगह नेचुरल टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। गुलाब जल नेचुरल टोनर की तरह काम करता है।

मॉइश्चराइजर
त्वचा की देखभाल के लिए मॉइश्चराइजर बहुत जरुरी होता है। ड्राई स्किन हो या फिर ऑयली स्किन त्वचा की सही देखभाल के लिए मॉइश्चराइजर बहुत ही जरुरी होता है। टीनएज में त्वचा का रुखपान दूर करने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। जिन लोगों कि ऑयली स्किन है वह लाइट वेट मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। वहीं ड्राई स्किन वाले क्रीम वाले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

सनस्क्रीन
टीनएज में लड़के और लड़कियां अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रखते हैं जिस वजह से उनकी त्वचा खराब हो जाती है। घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन जरुर लगाएं। सर्दी हो या गर्मी, धूप में जाने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरुर करें।

घेरलू उपाय
त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे बहुत कारगार होते हैं। टीनएज में त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। त्वचा की देखभाल के होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करें। होममेड फेस पैक बनाने के लिए बेसन, दही या कच्चा दूध और विटामिन ई कैप्सूल लें। इन सबको मिक्स करने के अच्छा से पेस्ट बना लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा ध लें। हफ्ते में एक बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा साथ ही चेहरे के दाने कम हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
