Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
स्प्रिंग सीजन में स्किन का रखें खास ख्याल, फटी त्वचा को इन टिप्स से रखें कोमल- कारगार नुस्खे
मौसम बदलते ही स्किन केयर का खास ध्यान होता है। ठंड के बाद अब स्प्रिंग का सीजन आने वाला है। स्प्रिंग सीजन में तेज धूप के साथ ठंडी हवा स्किन को काफी नुकसान पहुंचाती हैं। स्प्रिंग सीजन में स्किन का खास ध्यान रखना होता है। इस मौसम में त्वचा ड्राई और स्किन टैन हो जाती है।

इसके अलावा इस मौसम में चेहरे पर पिंपल भी हो जाते हैं। ऐसे में इस सीजन में त्वचा की खास देखभाल की जरुरत होती है। वहीं कई ब्यूटी एक्सपर्ट का कहना है को मौसम के हिसाब से स्किन केयर रुटीन चेंज करना चाहिए।

पानी पीएं
स्प्रिंग सीजन में स्किन को हाइड्रेटर खना बहुत जरुरी होता है। बहुत सी महिलाएं इस मौसम में स्किन को हाइड्रेट नही रखती हैं, जिस वजह से चेहरे पर पिंपल हो जाते हैं, इसके साथ साथ स्किन काफी रुखी हो जाती हैं। स्प्रिंग सीजन में तेज धूप निकलने से स्किन टैनिंग भी हो जाती हैं। क्लीन और ग्लोइंग स्किन के लिए इस मौसम में खूब सारा पानी पीना चाहिए।

स्क्रब
इस मौसम में त्वचा पर काफी डेड स्किन की परत होती है। ऐसे में स्किन को साफ रखने के लिए स्क्रब करना चाहिए। आप बेदाग स्किन के लिए होममेड स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। होममेड स्क्रब के लिए 5 बूंदे चंदन एसेंशियल ऑयल, आधा चम्मच बादाम का तेल और एक चम्मच नमक लें। एक बाउल में तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाते हुए हल्के हाथों से स्क्रब करें। 2 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें।

टोनर का करें इस्तेमाल
इस मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। टोनर का इस्तेमाल करने से पोर्स बंद हो जाते है जिससे स्किन पर ग्लो देखने को मिलता है।

मॉइश्चराइजर
स्प्रिंग सीजन में ठंडी हवा की वजह से त्वचा ड्राई और बेजान हो जाती हैं। मुलायम स्किन के लिए इस मौसम में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। ऑयली स्किन वाले वॉटर बेस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। वहीं ड्राई स्किन वाले क्रीम वाला मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

होममेड फेसपैक
स्प्रिंग सीजन में त्वचा की देखभाल के लिए होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। इस सीजन में आप एवोकाडो होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। एवोकाडो फेस पैक बनाने के लिए आधा मैश किया हुआ एवोकाडो लें और आधा चम्मच नींबू का रस। एक बाउल में एवोकाडो और नींबू के रस को अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद आप अपना चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
