Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
चेहरे पर सफेद दानों से पाना चाहती हैं छुटकारा तो रात को करें ये घरेलू उपाय
महिलाएं अक्सर अपनी बेदाग त्वचा के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के चलते महिलाएं अपनी स्किन का ध्यान नहीं रख पाती हैं जिसकी वजह से स्किन पर मिलिया यानी सफेद दाने हो जाते हैं। इस तरह के दानों में दर्द नहीं होता है जिसकी वजह महिलाएं अक्सर इसे नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन बात दें कि मिलिया यानी सफेद दाने माथे के उपर, नाक और आंखे के नीचे होते हैं। जिसकी वजह से चेहरा सुंदर नहीं लगता हैं। महिलाएं कई बार इस तरह के दानों को नजरअंदाज कर देती हैं।

मिलिया अक्सर छोटे बच्चों को ज्यादा होता है। इस तरह के दानों में केराटिन होता हैं। सफेद पील दानों स्किन को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते है लेकिन चेहरे की खूबसूरती को खराब करते हैं। बता दें कि सफेद दाने किसी भी उम्र में हो सकती है सफेद दाने स्किन पर मृत कोशिकाएं की वजह से होती हैं। मिलिया यंग लड़कियों को अधिक होती हैं। ऐसे में अगर आप भी मिलिया से परेशान चल रही है तो आप इन घरेलू उपाय से इन दानों को हमेशा के लिए दूर कर सकती हैं।

सूरज की रोशनी से त्वचा का ध्यान रखना
तेज धूप में रहने से मिलिया और ज्यादा हो जाते है जिससे चेहरा और भी बदतर हो जाता है। अगर आपके चेहरे पर भी सफेद दाने तो आप सूर्य की किरणो से चेहरे का बचाव करना चाहिए। तेज धूप में बाहर जाने से बचें।

नो मेकअप
अगर आपके चेहरे पर काफी मिलिया है तो आप मेकअप से चेहरे के मिलिया को ना छिपाएं। ज्यादा मेकअप करने से चेहरे के दाने और ज्यादा हो जाते हैं। क्योंकि मेकअप करने से हमारी स्किन सांस नहीं ले पाती है जिसकी वजह मिलिया चेहरे पर फैल जाती हैं।

शहद
चेहरे पर से सफेद दानों को हटाने के लिए शहद बहुत ही मददगार साबित होता हैं। मिलिया को चेहरे पर से हटान के लिए शहद को 15 मिनट सफेद दानों पर लगाएं। उसके बाद पानी से धो लें। ऐसा रोज करने से हफ्ते में भर में चेहरे पर से सारे मिलिया खत्म हो जाएंगे।

स्क्रब
कई बार डेड स्किन की वजह से भी चेहरे पर दाने हो जाते हैं। ऐसे में चेहरे पर डेड सेल्स को हटाने के लिए हफ्ते में एक बार स्क्रब करना चाहिए। स्क्रब करने से चेहरे से मिलिया कम हो जाएंगे। बता दें कि स्क्रब करने से चेहरा खिलाखिला रहता हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए हफ्ते में एक बार स्क्रब करना चाहिए।

मॉइश्चराइजर
स्किन का ख्याल रखने के लिए स्किन को मॉइश्चराइजर करना बहुत जरुरी होता हैं। बता दें कि मॉइश्चराइजर करने से स्किन की ऊपरी परत आसानी से निकल जाती हैं। जिसकी वजह से चेहरे पर सफेद दाने नजर नहीं आते हैं। बता दें कि चेहरे पर अच्छी मॉइश्चराइजर क्रीम लगानी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
