Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लंबे समय तक बालों में हेयर कलर के लिए इस्तेमाल करें ये टिप्स
महिलाएं अपने लुक के लिए स्किन से लेकर बालों का काफी ध्यान रखती हैं। लड़कियां डिफरेंट लुक के लिए बालों में कलर करवाती हैं। वहीं कुछ लोग सफेद बालों को छिपाने के लिए भी हेयर कलर का यूज करती हैं। हेयर कलर करवाने के दो हफ्ते बाद ही बालों से कलर हट जाता है, जिससे बाल डल लगने लगते हैं। कलर फेड होने के बाद महिलाएं पार्लर जाकर बालों को टचअप करवाती हैं।

अगर आपके बालों से हेयर कलर जल्दी डल हो जाता है तो आपको पार्लर नहीं बल्कि बालों की देखभाल करने की जरुरत है। बालों की देखभाल करने से बालों का कलर लंबे समय तक टिकता है। चलिए जानते है हेयर कलर को लंबे समय तक बालों में रहने के टिप्स।

एसएमएस युक्त शैंपू का यूज करें
बालों को सबसे ज्यादा नुकसान एसएलएस शैंपू से होता है। एसएलएस शैंपू में सोडियम लौरिल सल्फेट का इस्तेमाल किया जाता है जिससे शैंपू में झाग में बनता है। इस झाग से बालों का नैचुरल ऑयल कम हो जाता है साथ ही बालों का कलर का भी फेड हो जाता है। ऐसे में आप एसएलएस फ्री शैंपू का यूज कर सकती हैं। इससे आपके बालों का कलर लंबे समय तक चलेगा।
क्या है बोटॉक्स और फिलर्स ट्रीटमेंट, जानें स्किन के लिए कैसा है ये ट्रीटमेंट

बालों को हवा से सूखने दें
हेयर कलर करवाने के बाद बालों में हीट स्टायलिंग, हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। बालों को हीट देने से बाल कमजोर हो जाते है साथ ही बालों का कलर डल हो जाता है। बालों की देखभाल के बालों हीट का कम यूज करें। बालों को धोने के बाद बालों को हवा से सूखने दें।

गर्म पानी से बाल ना धोएं
गर्म पानी से बाल धोने से बालों का कलर फेड हो जाता है। गर्म पानी का यूज करने से हेयर क्यूटिकल्स खुलकर सूज जाते है, जिससे कलर फेड हो जाता है। इसलिए बालों को गुनगुने पानी से धोना चाहिए।

बाहर जाए तो बालों को कवर करें
कलर किए हुए बालों को महिलाएं खोलना पसंद करती हैं। लेकिन बालों को ज्यादा खोलने से बाल खराब हो जाते है। खासकर धूप में जाने से बाल डल और बेजान हो जाते है। बालों में कलर करवाने के बाद धूप में जाने सें बचें। दोपहर के समय बाहर जाते समय बालों को अच्छे से कवर करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
