Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
माथे का कालापन दूर करने के लिए यूज करें ये असरदार घरेलू उपाय
बेदाग स्किन के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। चमकदार और सुंदर दिखने के लिए महिलाएं स्किन पर केमिकल का यूज करती हैं। फेशियल करवाती हैं। कई बार फेशियल करवाने से चेहरा चमक जाता है लेकिन माथा उतना साफ नहीं हो पाता है, जितना चेहरा चमक रहा होता है।

कुछ लोग अपने माथे के कालेपन से काफी परेशान है। माथे पर टेन की वजह से चेहरे की खूबसूरती खराब हो जाती हैं। ऐसे आप माथे का कालापन दूर करने के लिए इन घरेलू उपाय का यूज कर सकती हैं।

कच्चा आलू
माथे के कालेपन को दूर करने के लिए कच्चा आलू काफी असरदार है। माथे पर कच्चा आलू रगड़ने से माथे का कालापन कम होता है। साथ ही सिरदर्द से भी आराम मिलता है। अगर भी अपने माथे के कालेपन से परेशान है तो आप माथे पर कच्चा आलू रगड़ सकती हैं।

दूध और गुलाबजल
दूध और गुलाबजल का यूज करने से माथे का कालापन दूर होता है। दूध और गुलाबजल को एक साथ मिलाकर रात को सोने से पहले माथे पर लगाएं। रात भर इसे माथे पर लगा रहने दें। इससे माथे को पोषण मिलेगा साथ ही माथे का कालापन दूर होगा।

खीरे का रस
खीरे का रस स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। खीरे के रस का इस्तेमाल से डार्क सर्कल कम किए जा सकते हैं। उसी तरह खीरे का रस माथे के कालेपन को दूर करने में मदद करता है। रोज माथे पर खीरे का रस लगाने से माथे का कालापन दूर होता है।

बादाम का तेल
बादाम के तेल से माथे का कालापन दूर हो सकता है। बादाम का तेल का यूज करने के लिए आप बादाम का तेल लें इसमें शहद और दूध पाउडर मिलाएं। इसे माथे पर लगाएं। जब यह मिश्रण सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। माथे का कालापन दूर करने के लिए इस मिश्रण को रोज लगाएं।

चाय और कॉफी का सेवन करें कम
चेहरे के निखार के लिए चॉय और कॉफी का सेवन कम करना चाहिए। चाय और कॉफी का सेवन करने से भूख में कमी आ जाती है जिसकी वजह से शरीर को पोषण नहीं मिल पाता है जिससे त्वचा बेजान और रुखी हो जाती हैं। आप भी अपनी निखरी त्वचा के लिए चाय और कॉफी का कम सेवन करें।

कच्चा दूध और हल्दी
कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर लगाने से भी माथे का कालापन दूर होगा। दूध में हल्दी मिलाक एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने माथे पर 20 मिनट तर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से माथे की मसाज करें तो चेहरे धो लें। हफ्ते में दो बार हल्दी और दूध का इस्तेमाल करने से माथे का कालापन दूर हो जाएगा।

चंदन पाउडर
माथे का कालापन दूर करने के लिए आप चंदन पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आधा चम्मच चंदन का पाउडर लें, एक चम्मच नारियल पानी और थोड़ा सा बादाम तेल लें। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को माथे पर लगाएं। 20 मिनट पर पानी से धो लें। रोज इस पेस्ट को लगाने से माथे का कालापन दूर हो जाएगा।

मसूर की दाल
मसूर की दाल का इस्तेमाल करके भी माथे के कालेपन को दूर किया जा सकता है। इस पेस्ट को बनाने के लिए मसूद दाल, एलोवेरा जेल और टमाटर लें। सबसे पहले मसूर की दाल को पानी में भिगो कर पीस लें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल और टमाटर का रस मिलाएं। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे माथे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद चेहरे धो लें। इस पेस्ट का यूज करने से जल्द ही माथे का कालापन दूर हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
