Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेग्नेंसी के दौरान ग्लोइंग स्किन के लिए इन असरदार टिप्स को करें फॉलो
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में काफी बदलाव आते है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में शारीरिक बदलाव के साथ साथ इमोशनल चेंज भी देखने को मिलता है। प्रेग्नेंसी के समय शरीर में बहुत सारे हार्मोनल चेंज होता है। इन्ही हार्मोनल चेंज की वजह से स्किन ग्लो करती है तो कभी डल लगती है।

ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान स्किन केयर करना भी जरुरी होता है। कुछ महिलाएं प्रेग्रेंसी के दौरान बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। वहीं कुछ महिलाओं के फेस पर दाने और फेल का ग्लो कम हो जाता है। स्किन केयर के लिए आपको अपने केयर रुटीन में कुछ बदलाव करने के जरूरत है। चलिए आज जानते हैं गर्मावस्था के दौरान स्किन का कैसे रखें ख्याल।

पानी पीएं
पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलता है जिससे त्वचा ग्लो करने लगती है। इसके साथ ही पानी शरीर में एमनियोटिक लिक्विड की सही मात्रा को बनाए रखने में मदद करता है। जो बच्चे और आपके लिए काफी मददगार है। एक दिन में 2 लीटर पानी पीना चाहिए। अगर आप सिंपल पानी नहीं पी सकती है तो आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकती है।

नींद
प्रेग्नेंसी के दौरान महिला की नींद काफी प्रभावित होती है जिसकी वजह से सुस्ती और थकान होती है। वहीं नींद पूरी ना होने पर आंखों में सूजन, काले घेरे वा चेहरा थका थका नजर आता है। इसलिए खुद को रिलैक्स रखें। नींद पूरी लें। इससे चेहरे पर ग्लो आता है।

हेल्दी डाइट
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को खाने पीने की काफी क्रेविंग होती है। खासकर बाहर के खाने की क्रेविंग ज्यादा होती है। ऐसे मे आप हेल्दी डाइट ज्यादा से ज्यादा लें। हेल्दी डाइट लेने से आपकी स्किन ग्लो करेंगी साथ ही बेबी के स्वास्थ्य के लिए भी हेल्दी डाइट जरुरी है।

स्किन क्लीजिंग
गर्भावस्था के दौरान स्किन की देखभाल करना ना भूले। प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल चेंज की वजह से स्किन डल हो जाती है। ऐसे में स्किन केयर के लिए क्लीजिंग, टेनिंग वा मॉइश्चराइजिंग रुटीन फॉलो करने से आपकी स्किन चमकती रहेगी। प्रेग्नेंसी के दौरान केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें। बल्कि घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
