Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चश्मा पहनने से नाक पर पड़ने वाले निशान से ऐसे पाएं छुटकारा, एकदम आसान टिप्स
कई लोगों की आंखें कमजोर होती है जिसकी वजह से उन्हें चश्मा लगाना पड़ता हैं। कई घंटे तो चश्मा लगाने से नाक पर निशान पड़ जाते हैं, जो कि देखने में बहुत ही खराब लगते हैं।

अगर आपके चेहरे पर भी चश्मा लगाने से निशान पड़ गया है तो आप इन निशान से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल कर सकती हैं। घरेलू नुस्खें का यूज कर नाक पर चश्मे का निशान हट जाता है। चलिए जानते है निशान हटाने के शानदार घरेलू टिप्स।

चश्मे से निशान का कारण
आंखों पर चश्मा लगाते समय चश्मा नाक पर टिका रहता हैं। इस वजह से अधिकतर भार नाक पर आता है। ऐसे में अगर कोई लगातार अधिक समय तक चश्मा पहनता है तो उसकी नाक पर चश्मे का निशान पड़ जाता है। समय के साथ साथ नाक पर निशान गहरा होता जाता है। निशान कम करने के लिए हल्के वजन वाले चश्मा पहनना चाहिए।

एलोवेरा
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर नाक पर पड़े निशान को हल्का किया जा सकता हैं। सबसे पहले एलोवेरा जेल लें उसको निशान वाले जगह पर हल्के हाथों से मसाज करें। एलोवेरा मॉइश्चराइजिंग और एंटी एजिंग गुण पाए जाते है जो को नाक के निशान कम करता हैं।

आलू
नाक पर पड़े निशान को कम करने के लिए आप आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले आलू लें उसे घस लें। आलू का रस निकाल लें। इस रस को निशान पह लगाएं। 10 से 15 के लिए छोड़ दें। फिर पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से नाक पर चश्मा पहनने से निशान कम हो जाएगा। आलू में ब्लीचिंग गुण होते है जिसकी वजह से स्किन पर पड़े निशान कम हो जाते हैं। चश्मा पहनने की वजह से पड़े निशान को आलू के रस की मदद से आसानी से हटाया जा सकता है।

नींबू का रस
नींबू का रस लें। रुई की मदद से निशान वाले जगह पर नींबू का रस लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। नींबू के रस में विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही नींबू में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो कि चेहरे की रंगत को साफ करता है। चश्मे के निशान को दूर करने के लिए नींबू का रस काफी कारगार है।

शहद
शहद में एंटी एलर्जिक, एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है जो कि स्किन पर किसी भी निशान को दूर करने के लिए काफी असरदार हैं। सबसे पहले एक चम्मच शहद और एक चम्मच दूध लें। दोनों को अच्छें से मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

गुलाब जल
गुलाब जल स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं। नाक पर चश्में के निशान को हटाने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। गुलाब जल को चेहरे पर लगाने के लिए रुई पर गुलाब जल की कुछ बूंदे डांले। फिर इसे नाक पर निशान वाले हिस्से पर लगाएं। रात को सोने से पहले गुलाब जल का इस्तेमाल करने से निशान कम हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
