Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्रीयन साड़ी लुक और मेकअप के लिए ट्राई करें ये टिप्स
गणेश चतुर्थी पर महिलाएं पारपंरिक विधि से पूजा- पाठ करने के साथ साथ खुद भी पारपंरिक रूप से तैयार होती हैं। गणेश चतुर्थी पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है लेकिन महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे में महाराष्ट्र की महिलाएं गणेश चतुर्थी पर ट्रेडिशनल महारष्ट्रीयन लुक में तैयार होती है। अगर आप भी महाराष्ट्रीयन साड़ी और मेकअप करना चाहती है तो फॉलो करें ये टिप्स।

महाराष्ट्रीयन मेकअप
महाराष्ट्रीयन मेकअप में नथ और गजरा बहुत ही खास होता है। महाराष्ट्र की महिलाएं नेवरी साड़ी पहनती हैं। मेकअप करने के लिए सबसे पहले चेहरे पर फाउंडेशन लगा लें। इसके बाद आंखों में काजल और लाइनर लगाएं। साड़ी के मैच का आईशैडो लगाएं। गालों पर हल्का सा ब्लशर लगाएं। माथे पर बड़ी बिंदी लगा लें। बालों में पिन की मदद से जूड़ा बनाकर गजरा लगा लें। इसके साथ आप मांग टीक भी पहन सकती हैं। इसके बाद महाराष्ट्रीयन नथ पहन लें। अपने चिन पर तीन काले डॉट लगा लें।

महाराष्ट्रीयन साड़ी
आपके पास नेवरी साड़ी तो आप कोई भी हैवी बॉडर वाली साड़ी पहन सकती हैं। महाराष्ट्रीयन स्टाइल में साड़ी पहने के लिए सबसे पहले साड़ी को कमर पर लपेट का सामने लाएंऔर सामने की ओर एक गांठ बांधें। इसके बाद साड़ी के छोटे वाले पार्ट को पैरों के बीच से ले जाकर पीछें दबा लें। अब दूसरी साड़ी की साड़ी को चार से पांच प्लेट बनाकर सामने दबा लें। अब बचे हुए साड़ी के को पल्ले को पिन की मदद से सेट कर लें।




Click it and Unblock the Notifications
