Latest Updates
-
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व
प्रेग्नेंसी में चाहती हैं स्टाइलिश लुक, ट्राई करें ये फैशनेबल ड्रेस
प्रेग्नेंसी किसी भी महिला के जीवन का खास पल होता हैं। प्रोग्नेसी के दौरान महिलाओं के दिमाग में कई सवाल आते है कैसे कपड़े पहनने चाहिए, किस तरह की डाइट होनी चाहिए, कौन सी एक्सरसाइज प्रेग्नेंसी के दौरान करनी चाहिए। प्रेग्नेंट महिला को अपने खान पान के साथ साथ कपड़े का भी पुरा ध्यान देना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी ना हो। प्रेग्नेंसी के समय कपड़ो का चयन मौसम को अनुसार करना चाहिए। गर्मियो को दौरान कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए।

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। महिलाओं के मूड स्विइंग भी होते है। वहीं प्रेग्नेंसी के समय महिआएं अपने फिगर और ड्रेसअप को लेकर काफी परेशान रहती हैं। कहीं बाहर जाने में अपने ड्रेसिंग स्टाइल के चलते हिचकिचाती हैं। अगर आप भी इस अपने ड्रेस को लेकर परेशान है तो इन ड्रेसिंग टिप्स को फोलो कर प्रेग्नेंसी के दौरान दिखें सुंदर और स्टाइलिश।

स्ट्रेचेबल व सॉफ्ट मटेरियल
मार्केट में आजकल मैटरनिटी कपड़े आसानी से मिल जाते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इस दौरान ज्यादा ढीले कपड़े पहनना कुछ महिलाओं को पसंद नहीं होता है, ऐसे में स्ट्रेचेबल व सॉफ मटेरियल ड्रेस पहन सकती हैं, स्ट्रेचेबल ड्रेस पहनकर आप प्रेग्नेंसी में फैशनेबल दिख सकती हैं।

लखनवी कुर्ता
गर्भवस्था के दौरान आप लखनवी कुर्ता पहन सकती हैं। लखनवी कुर्ते पर शिफॉन का दुपट्टा बहुत सुंदर लगता है। लखनवी कुर्ते ना केवल आपके लिए आरामदायक है बल्कि लखनवी कुर्ते से आफ स्टाइलिश भी दिख सकती हैं।

स्ट्रेचेबल जींस या ढीली जींस
मार्केट में स्ट्रेचेबल जींस आसानी से मिल जाती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान ढीली जींस कैरी कर सकती हैं। यह आपके लिए आरामदायक होगा। उठने बैठने में भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी।

कॉटन टॉप
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए। कॉटन के कपड़े काफी आरामदायक होते हैं। गर्भवस्था के दौरान महिआएं लूज कॉटन टॉप पहन सकती हैं। लूज कॉटन टॉप में महिलाएं स्टाइलिश लुक कैरी कर सकती हैं।

साड़ी
प्रेग्नेंसी के दौरान साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। सिल्क की साड़ी में प्रेग्नेंसी के दौरान काफी आरामदायक के साथ साथ सुंदर लुक भी देखा।



Click it and Unblock the Notifications
