Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्रेकफास्ट में बनाएं क्लब सैंडविच
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
क्लब सैंडविच ब्रेकफास्ट के लिये बहुत ही अच्छा सैंडविच है। क्लब सैंडविच में बेसन का चीला भरा जाता है जिससे यह पौष्टिक होने के साथ टेस्टी भी हो जाता है। क्लब सैंडविच में प्याज और पुदीने की चटनी भी लगाई जाती है जिससे यह पूरा इंडियन सैंडविच बन जाता है। इस सैंडविच को बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे अपने बच्चों के लिये बना सकती हैं।
कितने- 2 सैंडविच
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- 6 स्लाइस साबुत गेहूं ब्रेड
- 2 चम्मच कटी पुदीना और प्याज की चटनी
भरने के लिये
- 2 पत्ता गोभी की पत्तियां
- 8 खीरे की स्लाइस
- 8 टमाटर की स्लाइस
चीला बनाने के लिये
- 2 चम्मच गेहूं का आटा
- 1 1/2 चम्मच बेसन
- 1 1/2 चम्मच जोवार
- 3 चम्मच कटी प्याज
- 1/4 कप कटे टमाटर
- 2 चम्मच धनिया
- 1 हरी मिर्च
- नमक
- 1 चम्मच तेल
चीला बनाने के लिये
- सभी सामग्री को कटोरे में मिक्स करें, पानी मिलाएं और पेस्ट को 2 समान मात्रा में बांट लें।
- नान स्टिक पैन को गरम करें, उसमें तेल डालें।
- अब उस पर एक मोटा चीले का घोल डालें। इसे दोनों ओर पकाएं। तेल भी डाल लें।
- अब इसी तरह से एक और मोटा चीला तैयार करें और किनारे रख दें।
कैसे बनाएं
- ब्रेड की सभी स्लाइस पर अंदर की ओर चटनी लगाएं और किनारे रख दें।
- अब एक ब्रेड ले कर उसमें चीला रख दें। इसे दूसरे ब्रेड से कवर कर दें।
- इस ब्रेड के ऊपर पत्ता गोभी के पत्ते , 4 खीरे के और 4 टमाटर के स्लाइस लगा कर अन्य ब्रेड से ढंक दीजिये।
- अब इसी तरह से दूसरा सैंडविच भी तैयार कीजिये। और तुरंत सर्व कीजिये
Comments
English summary
Club Sandwich: Breakfast Recipe
Story first published: Wednesday, January 15, 2014, 9:09 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2014



Click it and Unblock the Notifications
