Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ब्रेड होती है हानिकारक
माना कि हम सब रोटी कमाने के लिए कठिन प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कृपया इसे इतना भी गंभीरता से मत लीजिए कि आपको आगे का पूरा जीवन उसी पर गुजारना पड़े। रोटी का एक रूप ब्रेड है। तथ्यों और कल्पना को किनारे रखते हुए हम आपको सुझाव देंगे कि अपने आहार चार्ट से ब्रेड के हर रूप को निकाल दें, तो आपको अव्यावहारिक सा लगेगा, लेकिन कुल मिलाकर ब्रेड के सेवन को कम ज़रूर कर देना चाहिए। अगर आप इसके पीछे कारण जानना चाहते हैं तो नीचे देखें।
जानिये ब्रेड की सच्चाई
1. ब्रेड में कोई पौष्टिक गुण नहीं हैं- ब्रेड, चाहें किसी भी रूप में हो, आपके शरीर को किसी भी प्रकार का पोषण नहीं देती है। जब आप अपनी भूख को संतृप्त करने की कोशिश करते हैं, तो आप यह भी देखते हैं कि आप प्रोटीन और विटामिन को ज्यादा मात्रा में ले रहे हैं। ब्रेड आपके लिए वो काम नहीं करती है। यह आपको फाइबर भी नहीं देती है। फिर भी आप कुछ ब्राउन ब्रेड या होल ग्रेन ब्रेड खाना जारी रख सकते हैं, क्योंकि इनमें कुछ हद तक पोषक तत्व होते हैं - लेकिन केवल कुछ ही।

2. उच्च सोडियम तत्व होते हैं- ब्रेड में सोडियम उच्च स्तर पर होता है, जिससे उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारियां हो सकती हैं। अगर आप लगभग हर दिन नाश्ते में ब्रेड ले रहे हैं, तो आप अपने शरीर में ज्यादा नमक बढाने का काम कर रहे हैं।
3. वजन बढ़ाती है- हालांकि ब्रेड में कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है, लेकिन हर सुबह सेवन करने से आप ज्यादा कैलोरी लेते हैं। जब ये केक या बर्गर के रूप में ली जाती है, तो अतिरिक्त नमक या रिफाइंड चीनी भी काफी हद तक वजन बढ़ाती है।
4. आपकी भूख तृप्त नहीं हो पाती है- जब बात सफ़ेद ब्रेड और ब्राउन ब्रेड चुनने की आती है, तो आमतौर पर ज्यादातर लोग सफ़ेद ब्रेड लेते हैं, चूंकि इसका स्वाद बेहतर होता है। लेकिन सफेद ब्रेड के साथ एक समस्या है कि यह आपका पेट नहीं भरती है। कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, लेकिन अन्य पोषक तत्वों की कमी होती है और भोजन के रूप में एक खोखला प्रभाव वाली होती है।
5. इससे लस कि समस्या हो जाती है- लस असहिष्णुता के कारण सीलिएक रोग जैसी कई बीमारियाँ हो जाती हैं। कई लोंगों को ब्रेड खाने के बाद पेट में ख़राबी का अनुभव होता है, जो लस असहिष्णुता का एक लक्षण है। हालांकि हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता, लेकिन जिनके साथ हो वे अपने आहार से ब्रेड के हर रूप को हटा दें।
6. कार्बोहाइड्रेट में पूरी तरह से भीगी हुई- ब्रेड से तैयार कई चीजों में कार्बोहाइड्रेट की भारी खुराक होती है। हालांकि कार्बोहाइड्रेट का सेवन जब थोड़ी मात्रा में होता है तो आपके शरीर को लाभ पहुंचाता है, ज़रूरत से ज़्यादा यह आपको सिर्फ नुकसान पहुँचाएगा। कार्बोहाइड्रेट की ज्यादा खुराक से ' मस्तिष्क धुंध' हो सकता है, जिसका मतलब है याद रखने कि क्षमता में कमी आना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
