Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
नाश्ते में बनाएं हेल्दी मेथी इडली
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
आपने कई तरह की इडली खाई होगी पर क्या आपने मेथी इडली खाई है? जी हां, मेथी दाने की भी इडली बनाई जाती है। यह मेथी इडली ना केवल खाने में ही स्वादिष्ट लगती है बल्कि इसे देख कर भी मन खुश हो जाता है।
यह हरे रंग की होती है और यह बहुत ही पौष्टिक होती है। मेथी इडली में काफी विटामिन होते हैं जो कि शरीर के लिये लाभकारी होती है। मेथी इडली बच्चों को खिलने से उनके शरीर में एनर्जी आती है। आइये जानते हैं मेथी इडली को बनाने की विधि-

कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
CLICK: ब्रेकफास्ट में बनाइये मिनी इडली
सामग्री-
- चावल- 1 कप
- नारियल - 1 कप
- मेथी- 1 चम्मच
- दही- 4 चम्मच
- गुड- 3 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले पानी में चावल को 6 घंटों के लिये भिगो दें। फिर चावल को मिक्सी में बारीक पीस लें।
- दूसरे कटोरे में , दही और मेथी के दानों को एक साथ मिक्स करें और 6 घंटो के लिये इसे भी किनारे रख दें।
- जब इडली बनाएं तब घिसा हुआ नारियल और भिगोई हुइ मेथी को पीस कर पेस्ट बना लें। जब पेस्ट बन जाए तब उसे दूसरे कटोरे में निकाल कर रख दें।
- अब भिगोए हुए चावल के पेस्ट में मेथी का पेस्ट मिक्स करें।
- जब पेस्ट अच्छे से मिक्स हो जाए तब इसमें गुड मिलाएं।
- घोल को अच्छी तरह से मिक्स करें और उसे पतला कर लें।
- अब इस घोल को इडली बनाने वाले सांचे में डालें और पका लें।
- जब मेथी इडली तैयार हो जाए तब इसे नारियल या लहसुन की चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Methi Idli Recipe For Breakfast
Story first published: Thursday, January 16, 2014, 10:33 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2014



Click it and Unblock the Notifications
