Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
पुरुषों को अपनी एनर्जी बढ़ाने के लिये खाने चाहिये ये फूड
जब बात डाइट की आती है तब पुरुषों और महिलाओं की डाइट में फर्क दिखने लगता है। पुरुष बलशाली होते हैं और महिलाएं थोड़ी नाजुक, इसलिये इन दोनों को अलग-अलग एनर्जी की आवश्यकता पड़ती है। जिसके लिये इनके आहार भी अलग-अलग होते हैं। जहां पुरुषों को अपने आहार में प्रोटीन और एनर्जी की जरुरत होती है वहीं पर महिलाओं को कैल्शियम और आयरन की आवश्यकता होती है। आज हम यहां पर पुरुषों के आहार की बाते करेगें और जानेगें कि उन्हें अपनी डाइट में क्या खाने की आवश्यकता है।
सही तरीके का आहार न केवल शरीर में शक्ति को बढावा ही देता है बल्कि पुरुष हार्मोन ठीक प्रकार से बन रहा है उसकी भी जिम्मेदारी लेता है। आज कल तो जिम जाए बिना किसी पुरुष का काम ही नहीं चलता तो, ऐसे में बॉडी बनाने के लिये भी एनर्जी वाले आहार की जरुरत पड़ती है। इसके अलावा बहुत सारे पुरुषों को अपनी सेक्जुअल स्टैमिना बढाने के लिये भी अच्छे खाघ पदार्थों की आवश्यकता पड़ती है। यहां पर कुछ एनर्जी से भरे फूड दिये हुए हैं जिन्हें हर पुरुषों को खाना ही चाहिये।

अंडा
अंडा खाइये क्योंकि इसमें प्रोटीन, जिंक और कोलीन होता है।

ब्रॉकली
इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि ऑक्सीडेटिव स्ट्रैस को कम करता है।

केला
इसे खाने से तुरंत एनर्जी आती है क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है। साथ ही इसमें चीनी होती है जो कि आसानी से हजम हो जाती है और साीधा पावर में बदल जाती है।

कस्तूरी या घोंघा
इसमें जिंक, कैल्शियम, कॉपर, आयोडीन, आयरन, पोटैशिय और सलीनियम होता है। इसकी ऊपरी सतह टेस्टोस्टेरोन का स्तर ऊपर उठाता है और प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है। इसका पूरा लाभ उठाने के लिये इसे हफ्ते में दो बार खाएं।

बादाम
इसमें मोनो सैचूरेटेड फैट होता है जो कि एनर्जी देता है।

पानी
जब शरीर में गंदगी इकठ्ठी हो जाती है तब शरीर थकान भरा महसूस करने लगता है। पानी पीने से वह गंदगी साफ हो जाती है और आप ऊर्जावान महसूस करने लगते हैं। दिनभर में कम से कम 6 लीटर पानी पीना चाहिये।

जामुन
इसे खाने से हमें दिमागी ताकत मिलती है। यह हमारे नर्वस सिस्टम पर स्पेशल जोर डालता है जिससे हमें मेंटल एनर्जी मिलती है।

शकरकंद
आप कभी कभी थकान और लो बीपी जैसा महसूस सक रहे हो सकते हैं। आप चाहे तो इसे शकरकंद खा कर सही कर सकते हैं क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट और एंटीऑक्सीडेंट होता है।

सालमन मछली
इसमें बहुत सारा ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। आप कई बार थकान महसूस कर सकते हैं तो, इसके सेवन से आप एनर्जी महसूस कर सकते हैं।

दाल
इसमें खूब सारा प्रोटीन, विटामिन बी और जिंक होता है जो कि यौन स्वास्थ्य के लिये अच्छा होता है। हफ्ते में दो बार आधी कप दाल खाएं और लाभ उठाएं।

कॉफी
यह दिमाग को सतर्क रखती है और एनर्जी लेवल को बढ़ाती है।



Click it and Unblock the Notifications
