Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एल्युमिनियम फॉइल या बटर पेपर: बच्चों के टिफिन में खाना पैक करने के लिए क्या सही है?
Aluminium foil vs butter paper : आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी अपना खाना टिफिन में पैक करके ले जाते हैं। स्कूल, ऑफिस या बाहर कहीं भी जाने से पहले घर का बना खाना टिफिन में रखना सबसे ज़रूरी काम माना जाता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि खाना पैक करने के लिए कौन-सा विकल्प बेहतर है, एल्युमिनियम फॉइल या बटर पेपर? बहुत से लोग फॉइल को सुरक्षित मानते हैं, जबकि कुछ लोग बटर पेपर का उपयोग करते हैं। लेकिन सच यह है कि इन दोनों में से एक विकल्प आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

एल्युमिनियम फॉइल के नुकसान ज़्यादा, फायदे कम
एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल दशकों से हो रहा है। यह देखने में चमकदार और इस्तेमाल में आसान होता है, इसलिए लोग इसमें खाना रैप करना पसंद करते हैं। लेकिन असलियत यह है कि अगर आप इसमें गर्म खाना पैक करते हैं, तो यह सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
जब फॉइल में गर्मागर्म सब्ज़ी, रोटी या अन्य पकवान रखा जाता है, तो उसमें मौजूद एल्युमिनियम कण खाने में मिल सकते हैं। लंबे समय तक ऐसे खाने का सेवन करने से कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं:
- पाचन संबंधी दिक्कतें
- हड्डियों की कमज़ोरी
-दिमाग पर नकारात्मक असर
कई रिसर्च में यह भी पाया गया है कि एल्युमिनियम शरीर में धीरे-धीरे जमा होकर नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है।
बटर पेपर, सेहत के लिए सुरक्षित विकल्प
दूसरी ओर, बटर पेपर पूरी तरह से सेल्युलोज से बना होता है। यह न केवल सेहत के लिए सुरक्षित है बल्कि खाने की क्वालिटी भी बनाए रखता है। इसमें खाना पैक करने से उसमें कोई हानिकारक तत्व नहीं घुलता।
इसके कुछ प्रमुख फायदे हैं:
एक्सेस ऑइल को सोखना - अगर सब्ज़ी या पराठे में ज़्यादा तेल है, तो बटर पेपर उसे सोख लेता है, जिससे खाना हल्का और हेल्दी रहता है।
नमी से बचाव - बटर पेपर खाने को नमी से बचाता है और लंबे समय तक उसकी ताजगी बनाए रखता है।
नॉन-स्टिक प्रॉपर्टी - इसमें लिपटा खाना चिपकता नहीं और आसानी से खाने लायक रहता है।
क्यों है बटर पेपर बेहतर?
अगर तुलना की जाए, तो बटर पेपर एल्युमिनियम फॉइल से कहीं ज़्यादा सुरक्षित और उपयोगी है। खासकर बच्चों के टिफिन के लिए बटर पेपर का इस्तेमाल करना ही सही विकल्प है, क्योंकि उनका शरीर अभी विकास के चरण में होता है और एल्युमिनियम का असर उनकी ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
