Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
मधुमेह रोगी खा सकते हैं ये 18 फल

यदि आप मधुमेहर रोगी हैं तो, जाहिर सी बात है कि आपके दिमाग में यह एक सवाल जरूर आया होगा कि क्या हम फल का सेवन कर सकते हैं? एक्सपर्ट बोलते हैं कि मधुमेह रोगी भी फल का सेवन कर सकते हैं लेकिन सही मात्रा में। कई फल ऐसे हैं, जो मधुमेह रोगियों को नुकसान नहीं करते हैं, लेकिन हां कई फल ऐसे भी होते हैं, जो आपको नहीं खाने चाहिए- जैसे केला, लीची, चीकू और कस्टर्ड एप्पल आदि।
आज हम आपको ऐसे 18 फल बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन आप आराम से कर सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो दरअसल, मधुमेह के रोगियों को रेशेदार फल, जैसे तरबूज, खरबूजा, पपीता, सेब और स्ट्राबेरी आदि खाने चाहिए। इन फलों से रक्त शर्करा यानी ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित होता है। इन्हें खाने से कोई नुकसान नहीं होता।
कई फल ऐसे भी हैं, जिनका रस मधुमेह रोगियों को पीना चाहिये। ऐसे फल जिनके रस में चीनी नहीं डाली जाती है और उनका गूदा हटा दिया जाता है उनका रस मधुमेह रोगी पी सकते हैं। इस लेख में आपको ऐसे तमाम सवालों का जवाब मिलेगा जैसे- क्या मधुमेह में अनार खाना चाहिए? क्या डायबिटीज़ होने पर केला खाना चाहिए, क्या शुगर होने पर तरबूज, खरबूजा, अंगूर, आदि खाने चाहिए या नहीं।
तो आइये जानते हैं कि मधुमेहर रोगियों को कौन-कौन से फलों का सेवन करना चाहिये-

कीवी
कई रिसर्च के अनुसार यह बात सामने आई है कि कीवी खाने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। हिन्द एग्रीकल्चरल रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में हुए शोध के अनुसार जिन लोगों को मधुमेह के साथ-साथ अस्थमा, एलर्जी आदि का रोग है उन्हें रोजाना एक कीवी जरूर खाना चाहिए। कीवी से ब्लड शुगर लेवल कम रहता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के की भरपूर मात्रा होती है। अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है तो भी आपके लिए कीवी का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

काली जामुन
मधुमेह रोगियो के लिये यह फल बहुत ही लाभकारी है। इसके बीजो़ को पीस कर खाने से मधुमेह कंट्रोल होता है।

अमरख
यदि आप को मधुमेह है तो आप यह फल आराम से खा सकते हैं। पर यदि रोगी को डायबिटीज अपवृक्कता है तो उसे अमरख खाने से पहले डॉक्टर से पूछना चाहिये।

अमरूद
अमरूद में विटामिन ए और विटामिन सी के अलावा फाइबर भी होता है।

चैरी
इसमें जीआई मूल्य 20 होता है जो कि बहुत कम माना जाता है। यह मधुमेह रोगियों के लिये बहुत ही स्वास्थ्य वर्धक मानी जाती है।

आड़ू
इस फल में भी जीआई बहुत कम मात्रा में पाया जाता है और मधुमेह रोगियों के लिये अच्छा माना जाता है।

सेब
सेब में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है।

अनानास
इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व होने के साथ ही शरीर की सूजन कम करने की क्षमता होती है। यह शरीर को पूरी तरह से फायदा पहुंचाता है।

नाशपाती
इसमें खूब सारा फाइबर और विटामिन पाया जाता है जो कि मधुमेह रोगियों के लिये फायदेमंद होता है।

पपीता
इसमें विटामिन और अन्य तरह के मिनरल होते हैं।

अंजीर
इसमें मौजूद रेशे मधुमेह रोगियों के शरीर में इंसुलिन के कार्य को बढावा देते हैं।

संतरा
यह फल रोज खाने से विटामिन सी की मात्रा बढेगी और मधुमेह सही होगा।

तरबूज
यदि इसे सही मात्रा में खाया जाए तो यह फल मधुमेह रोगियों के लिये अच्छा साबित होगा।

अंगूर
अंगूर का सेवन मधुमेह के एक अहम कारक मेटाबोलिक सिंड्रोम के जोखिम से बचाता है। अंगूर शरीर में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है।

अनार
यह फल भी बढे हुए ब्लड शुगर लेवल को कम करने में असरदार है।

खरबूज
इसमें ग्लाइसिमिक इंडेक्स ज्यादा होने के बावजूद भी फाइबर की मात्रा अच्छी होती है इसलिये यदि इसे सही मात्रा में खाया जाए तो अच्छा होगा।

कटहल
यह फल इंसुलिन लेवल को कम करता है क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, कैल्शियम, पौटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम तथा अन्य पौष्टिक तत्व होते हैं।

आमला
इस फल में विटामिन सी और फाइबर होता है जो कि मधुमेह रोगी के लिये अच्छा माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
