Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
डायबिटीज के मरीज 6 महीने में ऐसे घटाएं 6 किलो वजन
डायबिटीज के मरीजों के लिए वजन कम करना बहुत ही आसान हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आप वेजिटेरियन डाइट के जरिए छह महीने में 6.20 किलो वजन कम कर सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए वजन कम करना बहुत ही आसान हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आप वेजिटेरियन डाइट के जरिए छह महीने में 6.20 किलो वजन कम कर सकते हैं।
एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकला कि वेजिटेरियन डाइट लेने वालों का डायबिटीज की आम डाइट लेने वालों की तुलना में लगभग दोगुना यानि 6.20 किलो वजन कम हुआ था। जबकि उनका 3.19 किलो वजन ही घटा था। इस शोध में टाइप 2 डायबिटीज के 74 मरीजों को छह महीने तक 500 कैलोरी कम वाली चीजें दी गई थी।

वेजिटेरियन वाले समूह के लोगों का मसल्स पर जमा सबफिशियल फैट और मसल्स के अंदर जमा फैट इनमेट्रसस्कुलर फैट कम हुआ था, जबकि डायबिटीज की रेगुलर डायट लेने वालों में यह असर नहीं दिखा था।
दोनों ग्रुप के लोगों में त्वचा के नीचे जमा होने वाला फैट सामान रूप से कम हुआ था। परिणाम बताते हैं कि त्वचा के नीचे जमा फैट और सबफिशियल फैट एचबीए 1, प्लाज्मा ग्लूकोज और एसएस-सेल इंसुलिन सेंस्टिविटी में बदलाव से जुड़े हैं।

अध्ययन के लेखक हाना काहलोवा ने कहा कि मसल्स फैट खोने से इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ जाती है।
प्लांट बेस्ड मील प्लान में नाश्ते में प्लम और बादाम, लंच में गाजर और गोभी का सूप और डिनर में चावल, टोफू और बीन स्प्राउट्स शामिल है जबकि स्नैक्स में सब्जियां, फल और गाजर है।

इसके अलावा एक साल बाद वेज डायट लेने वालों की कमर दूसरे ग्रुप के लोगों की तुलना में लगभग पांच सेंटीमीटर कम हो गई थी।
दोनों ग्रुप के लोगों में एचबीए 1 सी में वृद्धि हुई थी, हालांकि एक साल बाद वेजिटेरियन ग्रुप के लोगों की डायबिटीज की दवाओं और इंसुलिन के लेवल में भी कमी देखी गई थी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
