Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
भोजन जो एक साथ मिला कर खाने पर करें ज़हर का काम

खाद्य पदार्थ जिन्हें एक साथ नहीं खाना चाहिए:
1. मिन्ट और कोल्ड ड्रिंक: पेपरमिंट और पुदीने को कभी भी कोल्ड ड्रिंक पीने से पहले या बाद में नहीं खाना चाहिए वरना इन दोनों के बराबर अनुपात के संयोजन से पेट में साइनाइड बनने का खतरा हो सकता है। वैसे इसका सही अनुपात अभी पता नहीं चल पाया है पर आपके लिए यही बेहतर होगा कि इस फूड काम्बनेशन से जितना दूर रहें उतना अच्छा है।
2. दूध्ा और नीबू-संतरा आदि: दूध अक्सर पचने में समय लेता है। अगर आप नींबू को दूध में निचोड दें और थोडी देर बाद देखें तो वह फट चुका होगा। इसी प्रकार अगर यह मिश्रण आपके पेट में चला जाए तो असिडटी होने की वजह से गले में जलन और पेट में गैस बन सकती है।
3. स्टार्चयुक्त भोजन और फल: फल जल्दी हज़म होने वाला पदार्थ है और वहीं स्टार्चयुक्त भोजन जैसे चावल और आलू को पचने में काफी समय लगता है। इसलिए हमें इन्हें एक साथ खाने से बचना चाहिए।
4. प्रोटीन और स्टार्च: क्या आपको पता है की हम अक्सर आलू के चिप्स और तले हुए चिकन को एक साथ नहीं खाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों के पचने का समय और तरीका अलग-अलग होता है। प्रोटीन सीधे पेट में हज़म होता है और वहीं स्टार्च को हज़म होने के लिए छोटी आंत में जाना पड़ता है। इसलिए अगर प्रोटीन हज़म भी हो जाता है तो वह अपने साथ स्टार्च को जल्दी हज़म नहीं होने देता जिस वजह से पेट में खाना जहरीला हो जाता है।
5. प्रोटीन और मीठा: क्या आप उनमें से हैं जो चिकन के साथ जूस या मिठाई खाना पंसद करते? फिर तो आपको पेट संबधी बिमारी जरुर होगी क्योंकि मीठा प्रोटीन को आसानी से हज़म नहीं होने देता इसलिए खाने को पचने में ज्यादा समय लगता है और इस कारण बदहज़मी हो जाती है। हमेशा प्रयास करें कि डेजर्ट को अपनी डिनर टेबल से दूर रखें और अगर मन करे भी तो कोई ऐसा डेजर्ट खाएं जिसमें शहद का प्रयोग किया गया हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
