Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
अगर सब्जियों में केमिकल मिला हो तो क्या करें

कुछ आसान से टिप्स जिसके प्रयोग से आप केमिकल फ्री सब्जियों से बच सकती हैं।
1. रीटेल स्टोर में रखी सब्जियों को भले ही कृषि विभाग दा्रा प्रमाण पत्र ही क्यों न दिया गया हो पर फिर भी इनको खरीदने से पहले आपको इनकी ताज़गी, सुगंध और रंग को चेक कर लेना चाहिए। और साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि जिस खेत से वह सब्जी लाई गई है, दसमें 3-4 सालों से किसी भी प्रकार के कीटनाशक दवाइयों का प्रयोग ना किया गया हो।
2. सब्जियों को पकाने से पहले उन्हें भली प्रकार से गरम पानी में धो लें। या फिर उनके टुकडे कर के गरम पानी में ऊबाल लें और
उसके बाद उन्हें किसी साफ पानी से अच्छी तरह दुबारा धो लें जिससे उनमें मौजूद कीटनाशक निकल जाएं। कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जो छीली भी जा सकती हैं पर ध्यान रखें की उन्हें ज्यादा ना छीले वरना उनका पोषक तत्व खत्म हो जाएगा।
3. सब्जियों पर लगे ऑर्गेनिक लेबल आपको यह दिलासा दिलाएंगे कि सब्जियों में किसी भी प्रकार का कैमिकल नहीं है। अब यह आपको ही सोंचना होगा कि यह सब्जियां आपके पास आने से पहले कितने लोगों के पास से गुजरी होगीं। इसलिए यह बहुत जरुरी है कि आप इनको अच्छी तरह से धुल लें जिससे कीटाणु और दूसरे रोगाणु निकल जाएं।
4. जब भी आप सब्जियों को धोने लगें तो उन्हें टब में पानी और थोडे से सिरके के साथ मिला कर डुबो दें। यह सब्जियों में मौजूद कीटनाशक को अच्छे से निकाल देगा। उसके बाद सब्जियों को साफ पानी के प्रयोग से धो लें।
5. हमेशा सब्जियों को उसी के मौसम में खरीदें वरना वह बासी और कैमिकल रहित होगीं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
