Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
परीक्षा में कैसा हो बच्चे का खान-पान

परीक्षा के दिनों में क्या खाएं-
1.अपने बच्चे को छोटे छोटे भाग में और थोडी थोडी देर में खाना खिलाएं। इससे उन्हें समय समय पर पोषण और ऊर्जा मिलती रहेगी।
2.कभी भी भोजन को दुबारा गरम नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे पोषक तत्व खतम हो जाते हैं और भोजन से महक आने के साथ पेट में गैस बनने की समस्या हो जाती है। इसलिए बच्चे को ताजा भोजन ही खिलाएं।
3.बच्चों को परीक्षा के समय भरपूर मात्रा में सब्जियां और फल खिलाना चाहिए। इससे उनको पोषण तो मिलेगा ही साथ में उन्हें खाना खाने के बाद नींद या आलस भी नहीं आएगी। सेब, संतरा और केला इन दिनों के लिए अच्छे माने जाते हैं। साथ ही ऐसे फल जिनमें विटामिन सी, रेशा, पोटैशियम और विटामिन बी की मात्रा होती है वह दिमाग के लिए अच्छे होते हैं।
4.बादाम, अखरोठ, तरबूज, खीरा और कद्दू के बीज दिमाग और ध्यान को बढाते हैं। मेवे में डीएचए की मात्रा काफी पाई जाती है जो दिमाग और आंखों के लिए बेहतरीन होती है।
5.स्टार्च वाले भोजन जैसे आलू, सूरन और अरबी बच्चों को न दें क्योंकि उससे बच्चों को आलस और नींद आएगी। हमेशा कोशिश करें की आप उनहें हल्की सब्जियां जैसे, लौकी, गाजर या मेथी ही खिलाएं।
6.तली-भुनी चीजो़ से दूर रहें, जैसे की समोसा, बर्गर, नमकीन आदि। क्योंकि इससे आलस और नींद आती है। साथ ही इन दिनों आयोडीन वाला ही नमक खाएं।
7.हमेशा हाइड्रेटेड रहें। चाय या कॉफी हमेशा लिमिट में पिएं और कोशिश करें की कैफीन को पानी या जूस के बाद पिएं। ज्यादा कॉफी बच्चे को चिडचिडा बना सकती है। इससे एसीडिटी और गैस भी बनती है। अगर चाय पीनी ही है तो ग्रीन टी पिएं।
8.परीक्षा के एक रात पहले नियंत्रित खाना खाएं और बेड पर सही समय पर सोने के लिए जाएं। क्योंकि सुबह सही समय पर उठ कर बाकी सारे काम आपको नियमित ढंग से करने के लिए भी समय चाहिए होगा। सुबह उठते ही अच्छे से ब्रेकफास्ट करें जिसमें एक कटोरा कार्नफ्लैक्स और साथ में एक फल लिया जा सकता है। आप जो भी खाएं उसमें कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर होना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
