Latest Updates
-
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
मन को खुश करने वाले खाद्य पदार्थ
क्या आप जानते हैं कि जो खाना हम खाते हैं वह हमारे मूड को प्रभावित कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्यूँ कि कुछ खाद्य पदार्थों में सेरोटोनिन, एंडोर्फिन , डोपामाइन और अन्य न्यूरोट्रांसमीटर हार्मोन्स होते हैं जो कि मन को अच्छा और खुश करते हैं।
हर कोई चाहता है कि उसका मूड हमेशा अच्छा रहे और वह उसे पाने के लिये न जाने कौन कौन सी विधियां अपनाता है। कई लोग अपना खराब मूड सही करने के लिये शराब पी लेते हैं या फिर जो शराब का सेवन नहीं करते वे मूवी आदि में पैसे बरबाद करते हैं। पर अगर आप अपने आहार में थोड़ा सा परिर्वतन लाएं तो आपका मन खुश हो सकता है।
आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही आहार जिसे खाने से हमारा मन खुश हो जाता है।

1. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी पोटेशियम का एक अच्छा स्त्रोत है जो कि तंत्रिकाओं को उत्तेजित करने में मदद करता है। यह विटामिन c का भी एक अच्छा स्त्रोत है। यह भी हमारे मूड को अच्छा करता है।

2. केला
स्ट्रॉबेरी की तरह केले में भी पोटेशियम की खासी मात्रा होती है। यह मैग्नीशियम का भी अच्छा स्त्रोत है। केले के अन्दर मिलने वाली प्राकर्तिक शुगर जब आपके ब्लड में मिलती है तो इससे आपमें उर्जा का संचार होता है। केले में स्टार्चयुक्त कार्बोहाइड्रेट होता है जो कि आपके अच्छे मूड को बनाए रखने में मददगार है।

3. सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीजों में सेलेनियम और मैग्नीशियम की मात्रा होती है। ऐसा माना जाता है कि यह मिश्रण हमें अन्दर से अच्छा महसूस कराता है। इन बीजों में एमिनो एसिड की भी काफी मात्रा होती है जिसकी सहायता से सेरोटोनिन का उत्पादन होता है जो कि मन के लिए अच्छा है।

4. टमाटर
इसका कोई एक कारण नहीं है जिससे आप कहें कि टमाटर दिमाग के लिए अच्छा है। यह दिमाग के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। टमाटर लाइकोपीन का एक अच्छा स्रोत हैं। लाइकोपीन एक एंटीऑक्सीडेंट है जो कि दिमाग की सूजन को दूर करता है और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।

5. अजवायन की पत्ती
अजवायन की पत्ती पिज़्ज़ा के सीजन से भी ज्यादा अच्छी है। इसमें कैफिक एसिड, क्युरसिटिन, और रोस्मारिनिक एसिड होता है। इन एसिड्स का मिश्रण अवसाद से लड़ने में मददगार है। यह कायाकल्प (नव उर्जा संचार) और शांत होने में भी मददगार है।

6. अंडे
अंडे में जिंक, विटामिन बी, आयोडीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन की मात्रा होती है। अंडे में मौजूद ये सभी मिश्रण मस्तिष्क के लिए अच्छे है और ये आपकी ऊर्जा को भी बढ़ाते हैं।

7. शहद
जहाँ तक स्वास्थ्य का सवाल है शहद से शरीर को नियमित शुगर की मात्रा मिलती रहती है। शहद में कैम्प्फेरोल और क्युरसिटिन आदि यौगिकों का मिश्रण होता है जो कि मस्तिष्क की सूजन को कम करता है। यह अवसाद को दूर करने में मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। शहद ब्लड शुगर लेवल को बनाये रखने में भी मददगार है।

8. नारियल
नारियल में मध्यम प्रकार के ट्राइग्लिसराइड्स होते हैं इनमे वासा की विशेष मात्रा होती है जो कि मूड को अच्छा करते हैं और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे हैं।

9. प्रोटीन
आप प्रोटीन पर भरोसा कर सकते हैं। प्रोटीन एमिनो एसिड से बना होता है। टायरोसिन एक विशेष प्रकार का एमिनो एसिड है जो कि डोपामाइन , नोरेपाइनफ्रिन,और इपाइनफ्रिन आदि न्यूरोट्रांसमीटरस के उत्पादन को बढ़ाते हैं। इन रसायनों से शारीरिक सतर्कता और ऊर्जा को बढ़ने में मदद मिलती है। इसलिए यदि आप अच्छा दिखना चाहते है तो प्रोटीन से भरे खाद्य पदार्थ मछली, अंडा, मांस, फलियां, पनीर, दूध और दही आदि का सेवन करें।

10. कार्बोहाइड्रेट
कार्बोहाइड्रेट सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाते है जो कि शरीर के लिए फील - गुड हर्मोन है। रिसर्च से यह पता चला है कि जिन अवसादग्रस्त लोगों ने कार्बोहाइड्रेट का लगातार सेवन किया है एक - दो सप्ताह में ही उनका अवसाद कम हुआ है। जब उनका सेरोटोनिन का लेवल गिरता है तो कार्बोहाइड्रेट से यह बढ़ जाता है। अगली बार जब भी आप कमजोर महसूस करें तो ब्रेड,चावल, अनाज, रोटी, परांठे, और केले, नाशपाती, सेब आदि फल लें इनसे आप जल्द ही उर्जा प्राप्त करेंगे।

11. कैफीन
कैफीन के बारे में लोगों की गलत धारणा के बावजूद कैफीन की थोड़ी मात्रा आप ले सकते हैं। यह अवसाद को दूर करने में बहुत प्रभावी है। यह असरकारक है लेकिन इसकी खुराक रोजाना बढ़ाने की जरुरत नहीं है। यह प्रमाणित हो चुका है कि चाय और काफी का रोज एक कप पीना स्वास्थ्य की द्रष्टि से सुरक्षित है। यह याद रहे कैफीन की ज्यादा मात्रा आपको नर्वस, चिड़चिड़ा बना सकती है और इससे सरदर्द भी होता है। ज्यादा मात्रा में सेवन से इसकी लत भी पड़ जाती है।

12. चॉकलेट
चॉकलेट ट्राई करें। अगली बार जब भी आप कमजोर महसूस करें तो अपने आप को चॉकलेट ट्रीट दें। यह दिमाग को खुश रखने वाले एंडोर्फिन हर्मोन के लेवल को बढ़ाने में मददगार है।



Click it and Unblock the Notifications
