Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
खीरा एक फायदे अनेक
खीरे के बिना घर पर बना कोई भी सलाद अधूरा होता है। खीरा ना केवल सलाद में स्वाद बढाने के लिये ही प्रयोग होता है बल्कि इससे सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। खीरा पानी का बहुत बड़ा स्त्रोत होता है इसमें 96% पानी होता है। क्या आपको पता है कि इसको कई बॉलीवुड स्टार अपने आपको स्लिम-ट्रिम बनाएं रखने के लिए भी खाते हैं। ज़रा सी भूख लगे तो खीरा खा लेना चाहिये। खीरे में विटामिन बी, सी, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं।
यही नहीं खीरा कई रोगों को भी दूर भगाता है। खीरा कब्ज से मुक्ति दिलता है। पेट की गैस, एसिडिटी, छाती की जलन में नियमित रूप से खीरा खाना लाभप्रद होता है।जो लोग मोटापे से परेशान रहते हैं उन्हें सवेरे इसका सेवन करना चाहिये। कटे खीरे में नमक, काली मिर्च और नींबू डालकर खाने से ये स्वादिष्ट तो लगता ही है साथ ही खाना पचाने में मदद करता है। खीरे के रस में दूध, शहद व नींबू मिलाकर चेहरे और हाथ पैर पर लगाने से त्वचा मुलायम और कांतिवान हो जाती है।
यही नहीं जिन लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान काफी परेशानी होती है वो दही में खीरे को कसकर उसमें पुदानी, काला नमक, काली मिर्च, जीरा और हींग डालकर रायता बनाकर खाएं। आराम मिलेगा। खीरा खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, आइये जानते हैं इनके बारे में-

पानी की कमी दूर करें
खीरे में 96% पानी होता है जो कि कड़ी गरमी में शरीर को तर रखता है। यह शरीर से सारी गंदगी बाहर निकालता है।

स्किन केयर
इसमें विटामिन ए, बी और सी तथा अनेको प्रकार के मिनरल जैसे, मैगनीशियम, सिलिका और कैल्शियम आदि होता है जो कि त्वचा के लिये अच्छे माने जाते हैं और खीरे की स्लाइस को त्वचा पर लगाने से बहुत लाभ भी मिलता है। इसको चेहरे पर लगान से त्वचा टाइट बनती है।

आंखों के लिये लाभकारी
यदि आंखों के नीचे सूजन आ गई है तो खीरे की स्लाइस लगाने से वह सही हो जाता है। साथ में स्किन पर सन बर्न हो गया हो तो खीरे का रस लगाना चाहिये।

मासिक धर्म की परेशानी दूर करे
लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान काफी परेशानी होती है वो दही में खीरे को कसकर उसमें पुदानी, काला नमक, काली मिर्च, जीरा और हींग डालकर रायता बनाकर खाएं। आराम मिलेगा।

क्लीजर का काम करे
खीरे के रस में नींबू मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के रंग में निखार आता है। खीरा चेहरे के लिए बहुत अच्छा क्लीजर हैं।

पाचन सही करे
खीरे में 95% पानी और 5% फाइबर पाया जाता है। कब्ज, एसिडिटी, सीने में जलन या गैस्ट्रिक की कोई भी समस्या हो तो वह खीरे के लगातार सेवन से सही हो सकती है।

नेल केयर
कमजोर नाखूनों के लिये खीरा बहुत लाभकारी है।

बालों की ग्रोथ बढाये
इसमें सिलिकॉन तथा सल्फर होने के नाते यह बालों को स्वस्थ्य रखने के साथ ही उनकी ग्रोथ भी बढाता है। खीरे के रस के साथ गाजर का जूस तथा पालक का रस मिला कर पिये।

मोटापा कम करे
जब भी भूख लगे तब खीरा खाइये क्योंकि इसमें 96 प्रतिशत पानी और फाइबर पाया जाता है जो कि बिना कैलोरी के होता है, इसे खाने से आपका वजन नहीं बढेगा। अगर आप खीरे से तैयार सलाद बना कर खाएगें तो 3 दिन में लगभग 2 किलो वजन तो कम ही हो जाएगा।

मधुमेह में लाभकारी
खीरे का नियमित सेवन करने से यह इंसुलिन लेवल को कंट्रोल करता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
खीरे में स्टीरॉल होता है जो कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने मे सहायक है।



Click it and Unblock the Notifications
