Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
परवल के बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ
सर्दियां आने का जो सबसे बड़ा फायदा होता है वह यह है कि आपको बाजार में तरह तरह की रंग-बिरंगी सब्जियां बिकती हुई मिल जाएंगी। आज कल बाजार में आपको परवल की सब्जी भी खूब दिखती होगी। यह सब्जी सेहत के लिये बहुत ही पौष्टिक है। सर्दियों के मौसम में परवल की सब्जी काफी पसंद की जाती है। परवल पेट के लिये सबसे अच्छी सब्जी मानी जाती है।
आदिवासी मानते हैं कि परवल के फलों का जूस तैयार कर लिया जाए और इसमें थोड़ी मात्रा में सौंफ और हींग का पिसा हुआ चूर्ण मिला लिया जाए और सेवन किया जाए तो मोटापा दूर होने लगता है। परवल का ताजा तैयार जूस ताकत और ऊर्जा देता है।
आपको परवल की सब्जी शायद ही भारत के कहीं बाहर मिले। परवल में काफी सारा विटामिन ए, बी1, बी2 और सी, कैल्शियम आदि होता है। साथ ही इसमें बहुत ही कम कैलारी होती है और इसे खाने से कोलेस्ट्रॉल भी नहीं बढता। यह सब्जी हर लिहाज से सबसे अच्छी है। तो आइये जानते हैं परवल के कुछ बेहतरीन स्वास्थ्य लाभों के बारे में थोड़ा और।

कब्ज को ठीक करे
परवल के बीज कब्ज को काबू करने में काफी मदद करते हैं।

पाचन दुरुस्त रखे
परवल पचाने में बहुत आसान होता है। इसमें मौजूद फाइबर लीवर और पेट के स्वास्थ्य के लिये अच्छा होता है।

कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कम करे
परवल के बीज कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को प्राकृतिक रूप से ही कम करते हैं।

मोटापा कम करे
परवल कैलोरी में कम हेाता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। जिससे वेट कम होता है।

फ्लू दूर भगाए
आयुर्वेद में परवल ठंड, जुखाम और बुखार को काबू में रखता है।

खून साफ करे
आर्युवेद के मुताबिक परवल खून को साफ रखता है और इससे त्वचा को बड़ा ही फायदा होता है।

त्वचा के लिये
अगर शरीर में फोड़े -फुंसियां हो जाएं तो कम मसालों से तैयार की गई परवल की सब्जी को पंद्रह दिनों तक लगातार खाया जाए तो आराम मिल जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
