Latest Updates
-
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म
18 साल के बाद भी आप बढ़ा सकते हैं खुद की लंबाई
हम हमेशा सोचते हैं कि हमारी लंबाई केवल 18 साल तक ही बढ़ सकती है। हांलाकि इस बात में थोड़ी सी सच्चाई है पर ऐसा भी नहीं है क्योंकि जो टेंडन है वो हड्डियों को एक साथ जोड़ता है, तो ऐसे में टेंडन और अन्य ऊतकों पर काम किया जा सकता है। इन ऊतकों को हम लंबा कर सकते हैं और थोड़ा सा इंच बढा सकते हैं।
इसके अलावा अगर लंबाई बढानी है तो एक्सरसाइज करें और हेल्दी डाइट अपनाएं। इसके अलावा कई लोग अपनी लंबाई बढाने के लिये बाजार में मिलने वाली दवाई और पाउडर का भी सेवन करने लगते हैं जिससे कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। नीचे कुछ प्राकृतिक तरीके दिये जा रहे हैं जिसके बिल्कुल भी साइड इफेक्ट नहीं होगें और आपकी हाइट 18 साल के बाद भी बढ़ सकती है।

ऐसे बढाएं अपनी हाइट
- हर तरह के फूड ग्रुप वाले आहार लें जैसे, प्रोटीन, कैल्शियम, स्वास्थ्य वसा और आयरन। इसके अलावा खूब सारी सब्जियां और फल का भी सेवन करें।
- शरीर में ग्रोथ हार्मोन को बढाने के लिये आपको दिन में 3 बार के अलावा 6 बार छोटे छोटे मील खाने चाहिये।
- हाइट बढाने के लिये एंटीबायोटिक्स का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिये, नहीं तो इसके अधिक प्रयोग से हाइट रुक भी सकती है।
- ठीक से सोएं क्योंकि सोते समय आपकी मासपेशियां और शरीर फैलता है, तो ठीक प्रकार से नींद लें।
- अपनी गर्दन और सिर को हमेशा सीधा और तान कर रखे। यदि आप हमेशा अपने सिर को झुका कर रखेगें तो आपका स्पाइनल कार्ड दब जाएगा और पूरा शरीर छोटा लगेगा।
- अपने वजन को नियंत्रित करें, क्योंकि अगर आपका वजन कम है तो आपकी हाइट ठीक से नहीं बढेगी।
- खूब पानी और दूध पियें। इसके अलावा अंडा, चिकन और मछली का सेवन भी अनिवार्य है।
- रोजाना व्यायाम करें।
18 साल के बाद हाइट बढाने के लिये 2 प्रकार के व्यायाम करें-
1. लटकना- जमीन से 7 फुट पर एक छंड गाडे़ और उस पर जितनी देर हो सके उतनी देर तक रोज लटकें। इससे रीढ़ की हड्डी लचीली बनेगी और आपकी लंबाई बढे़गी।
2. भुजंग आसन- इससे आपके सीने और पेट की मांसपेशियों में खिंचाव होगा। इसको रोजाना करने से लंबाई बढाई जा सकती है। इसको करते समय जितना पीछे हो सके उतना हों। इसी पोजीशन में करीब 20 सेकेंड तक रहें और कम से कम 3-4 बार करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
