Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जिम में वर्कआउट करने से पहले क्या खाएं?
जिम में वर्कआउट करने से पहले ऐसा कुछ जरुर खा लेना चाहिये जिससे वहां पर जा कर थकान न महसूस हो। जिम में पसीना बहता है तो साथ साथ शरीर से एनर्जी भी जाती रहती है। इसलिये जिम कभी भी खाली पेट नहीं जाना चाहिये और कुछ ऐसा जरुर खाना चाहिये जिससे आपको एनर्जी मिले। जिम जाने से पहले अच्छा फैट और अच्छा प्रोटीन खाएं क्यूंकि यह शरीर में जा कर एनर्जी पैदा करता है और बहुत देर के बाद हजम होता है।
लेनिक हां, एक बात का ख्याल रहें कि कभी भी जरुरत से ज्यादा मत खाइयेगा यानी कि जितना आपको बर्न करना हो उससे अधिक न खाएं। साथ ही जब भी खाएं तो वह कैलोरी वाला नहीं होना चाहिये। जिम जाने से पहले आप केला, बादाम, प्रोटीन शेक, एनर्जी बार, सेब या बिना चाय की कॉफी और चाय पी सकते हैं। उबला हुआ अंडा जिसके पीले भाग को निकाल दिया जाए और तब खाया जाए तो शरीर में बहुत एनर्जी आती है।
जॉन अपनी बॉडी के लिए क्या करते हैं?

बादाम
एक मुठ्ठी बादाम खाने से शरीर में एनर्जी आ जाती है क्योंकि इसमें 15 प्रकार के जरुरी पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ई, पोटैशियम, फाइबर और कैल्शियम भी होता है। साथ ही रिसर्च से ये भी पता चला है कि इसमें उतनी कैलोरीज़ नहीं होती जितनी आपको लगती है।

केला
केले में बहुत सारा पोटैशियम होता है, जिससे एक्सरसाइज करते वक्त मासपेशियों में खिंचाव नहीं आता। शरीर में सोडियम की कमी हो जाने से मसल्स में खिंचाव पैदा हो जाता है लेकिन पोटैशियम से यह समस्या खतम हो जाती है।

ब्राउन ब्रेड
जिम जाने से पहले आप ब्राउन ब्रेड से बना हुआ सैंडविच भी खा सकते हैं। इसको खाने से प्रोटीन , कार्बोहाइड्रेट और जरुरी वसा प्राप्त होता है।

दही और बेरीज़
जिम जाने से पहले आप एक कटोरी दही और उसके साथ मुठ्ठीभर ब्लूबेरी, जामुन, रेसबेरी या ब्लैकबेरी का सेवन कर सकते हैं। इनमें बहुत सारा पोषण होता है जिसके सेवन से मसल्स में खिंचाव नहीं होगा जो कि अक्सर ज्यादा एक्सरसाइज करने से हो जाता है।

सेब
वर्कआउट करने से पहले आप बिना चीनी की कॉफी, चाय या फिर सेब का सेवन कर सकते हैं।

एनर्जी बार
प्रोटीन बार खाने से शरीर में एनर्जी मिल जाती है। इसे केवल आधा ही खाएं और आधा बचा हुआ वर्कआउट खतम हो जाने के बाद खाएं।

कार्नफ्लेक्स और दूध
इसे खाने से शरीर में जरुरी पौष्टिक तत्वों की कमी पूरी होती है। ऐसा कार्नफ्लेक्स चुनियेगा जो साबुत अनाज से बना हो और दूध में बिल्कुल भी चीनी न मिलाइयेगा।



Click it and Unblock the Notifications
