Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसल्स स्ट्रेच करते समय इन बातों का ध्यान रखें
जब आप सुबह-सुबह पार्क में जॉगिंग करने जाते होंगे तब आप वहां पर कई लोंगो को मसल्स स्ट्रेच करते हुए जरुर देखते होंगे। स्ट्रेचिंग करते समय कई लोगो के मुंह पर थकान साफ-साफ झलकने लगती है। इसका मेन कारण है कि ये लोग मसल्स को ठीक विधि से स्ट्रेच नहीं करते हैं। व्यायाम करने से पहले स्ट्रेचिंग करना जरुरी होता है, इससे मासपेशियां ढीली होती हैं, जिससे आप बाकी का व्यायाम आराम से कर सकते हैं। साथ ही शरीर में लचीलापन आता है। यदि पुश अप के पहले आपने सही विधि से स्ट्रेचिंग नहीं की है तो आपको बाद में परेशानी हो कसती है। तो आइये जानते हैं कि स्ट्रेचिंग करने के सिंपल टिप्स क्या-क्या हैं।

मसल्स स्ट्रेच करते समय इन बातों का ध्यान रखें
वार्म अप
स्ट्रेचिंग करने से पहले वार्म अप सेशन करना जरुरी है। वार्मअप करने से मसल्स, लीगामेंट और टेंडन पूरी तरह से स्ट्रेच हो जाती हैं। वार्म अप होने के लिये 10 मिनट के लिये वॉकिंग या जॉगिंग कर सकते हैं।
आराम से सांस लें
स्ट्रेच का तभी प्रभाव पडे़गा जब आप उसे करते वक्त अपनी सांसो को 15 से 20 सेकेंड के लिये रोक कर रखें। आराम से सांस लें और छोड़े, तभी आप रिलैक्स हो कर स्ट्रेच कर सकते हैं।
थोड़ी देर मासपेशियों को खींच कर रखें
आप जिस प्रकार की भी स्ट्रेचिंग कर रहे हों, अपनी मासपेशियों को थोड़ी देर के लिये खींच कर रखें। कई लोग स्ट्रेचिंग को जल्दी जल्दी करते हैं, जिससे उन्हें चोट लग जाती है और मासपेशियों में दर्द होने लगता है।
दूसरों की नकल न करें
हर इंसान की केपेसिटी अलग-अलग होती है। वो जो व्यायाम आराम से कर सकते हैं, जरुरी नहीं है कि आप भी उसे उतनी ही आसानी से कर सकते हैं। तो अच्छा होगा कि स्ट्रेचिंग विधि किसी से कॉपी न करें, नहीं तो आपको चोट लग सकती है।
तनाव न लें
स्ट्रेचिंग करने से पहले आपको तनाव रहित होना पडे़गा। अगर आपके दिमाग में किसी भी प्रकार की टेंशन चल रही है तो अच्छा होगा कि आप स्ट्रेचिंग न करें। तनाव से दिमाग खराब हो जाता है और स्ट्रेचिंग में मन नहीं लगता, जिससे चोट लगने की संभावना हो जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
