Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
चर्बी कम करने वाले 10 प्रमुख भोज्य पदार्थ
अगर आप मोटापा कम करने की सोच रहे हैं तो पूरे दिन ट्रेड मिल पर दौड़ने के बाद अस्वस्थ प्रकार के भोजन करने से काम नहीं बनेगा। अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव किये बिना वजन कम करने का आपका लक्ष्य पूरा नहीं होगा।
हलाँकि बजार में कई लोकलुभावने आश्वासन दिये जाते हैं लेकिन उनमें से ज्यादातर खतरनाक और हकीकत से परे होते हैं। परिश्रम और आहार में परिवर्तन के अलावा वजन कम करने के लिये उपापचय को बेहतर बनाना आवश्यक है। आज प्रसिद्ध पोषण विशेषज्ञ प्रिया काथपाल वसा को समाप्त करने वाले कुछ भोज्य पदार्थों की सूची को साझा कर रहीं हैं जिससे आप अपने वजन को सामान्य और प्रभावशाली ढंग से कम कर सकें।

कैल्शियम
आपने कैल्शियम द्वारा हड्डियों और दाँतों को मजबूत होने के बारे में सुना होगा, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि कैल्शियम भूख की कसक को भी कम करता है। दुग्ध उत्पादों और अन्य कैल्शियम युक्त पदार्थो से शरीर में वसा कम मात्रा में होती है और भूख पर बेहतर नियन्त्रण होता है। अगर आप अपने शरीर की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो कैल्शियम युक्त उत्पादों का सेवन बढ़ायें।

सेब
डॉक्टर को दूर रखने के अलावा प्रतिदिन सेब खाने से शरीर में कसा कोशिकायें कम होती हैं। मोटापा कम करने के लिये सेब के छिल्के में जादुई गुण होते हैं। पेक्टिन के उपस्थिति के कारण कोशिकाओं की वसा को अवशोषित करने की क्षमता को कम करते हैं और जल को बाँध कर रखने के गुण के कारण संचित वसा को भी मुक्त करता है।

अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 ऐल्फा-लिनोलेइक ऐसिड और एकल-असंतृप्त वसायें भरपूर मात्रा में होती हैं। एकल-असंतृप्त वसा की उपस्थति वसा के जारण तथा उपपाचय को एक साथ बेहतर बनाता है। स्वस्थ तरीके से वजन कम करने के लिये केवल मुठ्ठी भर अखरोटों की जरूरत होती है। यह सबसे स्वस्थ प्रकार का गिरी वाली फल है।

बीन्स
बीन्स कम वसा तथा ग्लाइसिमिक इण्डेक्स वाली और भरपूर रेशे तथा प्रोटीन युक्त होती हैं। यह शाकाहारियों के लिये प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत है। इसके अलावा यह वसा के जारण के लिये सबसे बढ़िया भोज्य पदार्थ है क्योंकि यह वसीय अम्लों को मुक्त करने और अपचयित करने के लिये वातावरण निर्मित करता है।

अदरक
अदरक में जादुई गुण होते हैं। इससे पाचन सम्बन्धी समस्यायें दूर होती हैं, दर्द कम होता है, रक्त संचार बढ़ता है और माँसपेशियों में सुधार होता है। अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो अपने आहार में अदरक को शामिल करें क्योंकि यह कैलोरी और वसा को बहतर बनाता है।

ओटमील
सुबह टहलने या कसरत करने के बाद ओटमील खायें। ओटमील धीरे-धीरे पचने वाला कार्बोहाइड्रेट होता है जो रक्त शर्करा और इन्सुलिन स्तर को न्यूनतम रखता है और वसा के जारण को तीव्र करता है। धीरे-धीरे पचने वाला कार्बोहाइड्रेट होने के कारण वजन कम करने की इच्छा रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने आहार में शामिल करना चाहिये।

ग्रीन टी
ऐन्टी ऑक्सीडेन्ट ईजीसीजी की उपस्थिति स्वस्थ लोगों में उपापचय के अनुकूल वातावरण का निर्माण करती है। इसके अलावाँ इसके ऐन्टी-कैंसर तथा कोलेस्ट्रॉल को नियन्त्रित करन के गुण होते हैं।

काली मिर्च
काली मिर्च के सेवन से वसा तथा कैलोरी के तेज गति के जारण से उपापचय तीव्र होता है, यद्यपि भोजन के बाद थोड़े समय के लिये। कैप्सेसिन की उपस्थिति स्ट्रेस हार्मोन स्रावित करके के शरीर को अल्प समय के लिये प्रेरित करती है। यह प्रक्रिया आपके उपापचय को बेहतर बनाती है और कैलोरी तथा वसा का जारण करती है।

पानी
प्रिया जी कहती हैं कि हलाँकि जल भोजन नहीं है लेकिन पर्याप्त जल पीना आवश्यक है। यह शरीर का सबसे आवश्यक तत्व है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं तो मिनटों में आपको पानी की कमी का अहसास होगा। अक्सर हम प्यास बुझाने की बजाय खाने से पेट भरने की गलती करते हैं। इसलिये पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आवश्यक है क्योंकि यह चर्बी कम करने में सहायक है।

अण्डे
अण्डे वसा के जारण के लिये सर्वश्रेष्ठ भोज्य पदार्थ हैं। अन्दर उपस्थति जर्दी वसा तथा कैलोरी के जारण के लिये महत्वपूर्ण है। पोषण युक्त कोलेस्ट्रॉल की उपस्थिति रक्त के कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम प्रभावित करता है। इसके अलावाँ अण्डे वसीय अम्लों तथा प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो वसा जारण के लिये निश्चित ही एक खास संयोग है।



Click it and Unblock the Notifications
