Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कैसे बढ़ाएं अपना मेल हार्मोन?
शरीर में टेस्टोस्टेरोन यानी मेल हार्मोन के स्तर के कम होने से शारीरिक विकास में बाधाएं पैदा हो सकती हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस वृद्धि हार्मोन का स्तर नियंत्रण में है, आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना होगा। टेस्टोस्टेरॉन पुरुष यौन लक्ष्णों के विकास को बढ़ाता है और इसका संबंध यौन क्रियाकलापों, रक्त संचरण और मांसपेशियों के परिणाम के साथ साथ एकाग्रता, मूड और स्मृति से भी होता है। जब कोई पुरुष चिड़चिड़ा या गुस्सैल हो जाता है तो लोग इसे उसके काम या आयु का प्रभाव मानते हैं, पर यह टेस्टोस्टेरॉन की कमी से भी होता है।
आर्थिक दबावों और बढ़ती महंगाई के अलावा सामाजिक समस्याओं के कारण पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन नामक हार्मोन के स्तर में गिरावट सकती है और यह गिरावट अंततः स्तंभन ह्रास जैसी समस्याएं पैदा करती हैं। इनसे प्रभावित व्यक्ति के अंदर उपस्थित टेस्टोस्टेरॉन का स्तर उसके सामाजिक व्यवहारों को प्रभावित करता है। यह लोगों की मानसिक शांति के साथ-साथ उनके यौन जीवन पर ही ग्रहण लगा रही है। इससे पुरुषों में यौन शक्ति पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव पुरुषों में उक्त हार्मोन के स्तर को कम सकता है।
यह बहुत जरुरी है कि आप टेस्टोस्टेरोन के स्तर को हमेशा बनाए रखें, नहीं तो आगे चल कर आपको बहुत सारी परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। कुछ बातों को ध्यान में रखें जैसे अपना मोटापा न बढ़ने दें, बिल्कुल भी तनाव न लें, मीठा कम खाएं और अच्छा और हेल्दी भोजन खाएं।

1.वजन कम करें
अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में ज्यादा चरबी, टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ने से रोक सकती है। टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने के लिए अपने वजन को कम करने की कोशिश करें।

2. खनिज पदार्थों का सेवन करें
जस्ता और मैग्नीशियम जैसे खनिज शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। अतः, पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के उच्च स्तर को बनाएं रखने के लिए उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना बहुत जरुरी है जो आपके शरीर में इन खनिजों की जरुरत को पूरा करते हैं। आप चाहे तो इस कमी को पूरा करने के लिए खुराक भी ले सकते हैं जो इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकती है।

3. तनाव के स्तर को कम करें
तनाव चाहे व्यक्तिगत कारणों से हो या फिर व्यावसायीक। यह आपके शारीरिक विकास में एक से अधिक बाधाएं खड़ी कर सकता है। जब आप बहुत ज्यादा तनाव में होते हैं, तो आपके शरीर में अधिक मात्रा में हार्मोन स्रावित होते हैं। ये हार्मोनस शरीर में टेस्टोस्टेरोन को बढ़ने से रोकते हैं। ध्यान जैसी सरल और प्रभावशाली तकनीक तनाव से लड़ने में आपकी मदद करेगी।

4. मीठा कम खाएं
शरीर में शर्करा के स्तर के बढ़ने से इंसुलिन का स्तर बढ़ता है। जब आप मीठा खाते हैं तो आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर अपने आप कम हो जाता है। इस हार्मोन के स्रवण और शारीरिक विकास के लिए जितनी हो सके उतनी कम मीठी चीज़े खाएं।

5. स्वास्थ्यवर्द्धक आहार
ताज़ा, पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्द्धक आहार कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। हरी सब्जी, फल और सूखे मेवों को नियमित रुप से अपने आहार में शामिल करें। स्वस्थ रहने के लिए हमेशा अच्छी चीज़ों का सेवन करें।

6. अपने शरीर को थोड़ा आराम दें
हर रोज पर्याप्त मात्रा में नींद करें और आपने शरीर को आराम दें। यह आपके शरीर में वृद्धि हार्मोन के स्तर को बढ़ाने की एक मूलभूत प्रक्रिया है। विशेषज्ञों अनुसार रात में कम से कम 7-8 घंटों के लिए सोना चाहिए क्योकि शरीर में 70% टेस्टोस्टेरोन निद्रावस्था में उत्पन्न होता है।

7. कम समय के लिए कसरत करें
अनुसंधानों अनुसार अगर आप हर रोज बहुत तीव्रता से 45-75 मिनट के लिए कसरत करते हैं, तो शायद इसे आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन के विकास मे बाधाएं पैदा हो सकती है। कसरत करते समय किसी पेशेवर ट्रेनर की सलाह लें इसे आपको काफी फायदा होगा।

8. अपनी शराब पीने की आदत पर काबू पाएं
जरुरत से ज्यादा शराब पीने से आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर घट सकता है। अनुसंधानों से यह पता चला है कि शराबियों का शरीर 50% कम टेस्टोस्टेरोन का उत्पादन करता है।

दिन कि शुरुआत हाई प्रोटीन से करें
अंडा, हरी पत्तेदार सब्जी और नट्स खा कर अपने दिन की शुरुआत करें। कार्बोहाइड्रेट वाले ब्रेकफास्ट टेस्टोस्टेरोन के लेवल को गिराते हैं, जो कि सुबह सुबह हाई होते हैं। हमें कुछ भी उल्टा सीधा खा कर उसे डिस्टर्ब नहीं करना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
