Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
नेचुरल एनर्जी ग्रीन ड्रिंक
ग्रीन फूड, स्वास्थ्य के लिए हमेशा लाभप्रद होते है, यह शरीर को पोषक तत्व देते है और ऊर्जावान बनाते है। पालक, केला, धनिया, पुदीना आदि कुछ हरी सब्जियां होती हैं जिनका जूस निकाला जा सकता है। डा. भी हमेशा हरी सब्जियों के ताजे जूस को पीने की सलाह देते है।
आप इन्हे पकाकर खा भी सकते है लेकिन जूस पीने से इनकी सारीर ताकत फटाफट बॉडी में पहुंच जाती है और बॉडी को उसे पचाने में ज्यादा जोर भी नहीं लगाना पड़ता है। ग्रीन जूस के कई फायदे होते हैं लेकिन यह समझ में नहीं आता है कि ग्रीन जूस कैसे तैयार किया जाएं और उसमें क्या - क्या डाला जाएं। कुछ प्रकार के खास ग्रीन जूस को तैयार करना नीचे बताया जा रहा है :
अच्छी सेहत के लिये पीजिये हरी सब्जियों का जूस

1) पालक और नारियल जूस
आप सोच रहे होगें कि ये कैसा जूस है। लेकिन पालक और नारियल का जूस बहुत लाभप्रद और स्वास्थ्यदायक होता है। एक कप नारियल मिल्क, कटी हुई पालक, एक कप केल पत्तियां सेलेरी की स्टिक, 1 केला और दालचीनी लें। इस सभी को मिक्स करके पीस लें और जूस निकाल लें। यह ग्रीन जूस स्वाद में मीठा होता है क्योंकि इसमें केला और दालचीनी पड़ी होती है। इस जूस से शरीर को ऊर्जा मिलती है और बॉडी के विषैले तत्व भी बाहर निकल जाते है। इसे पीने से पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है।

2) एलोवेरा जूस
एलोवेरा में कई स्वास्थ्यवर्धक गुण होते है। यह शरीर के लिए अच्छे डिटॉक्सीफिकेशन का काम करता है। यह बॉडी से विषैले तत्वों को बाहर निकाल देता है और शरीर को डिहाईड्रेट होने से बचाता है। एलोवेरा जूस के अन्य फायदे जानने के लिए एलोवेरा जूस के फायदे के बारे में पढिए।

3) खीरा और पालक
एक कप कटी हुई पालक और एक खीरा लें और इसका जूस निकाल लें। स्वाद के लिए इसमें नमक, नींबू या पीपर डाल लें। पानी मिलाकर जूस बनाएं। यह स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है। खीरा एक अच्छा नेचुरल क्लींजर होता है और इसमें प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, पालक में एंटी - ऑक्सीडेंट, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते है।

4) पुदीना और नींबू
पुदीना ताजगी देता है और नींबू एनर्जी देता है। इसको मिलाकर पीने से बॉडी में ड्रिहाईड्रेशन नहीं होता है। पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बना लें और उसका रस निकाल कर नींबू के साथ पानी में फेंट कर पिएं। इसमें स्वाद के लिए नमक, चीनी और दालचीनी आदि भी मिला सकते है। यह जूस स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक होता है।

5) ग्रीन गार्डन जूस
इस जूस को बनाने के लिए आपको 4 केल की पत्तियां, एक कप कद्दूकस किया हुआ खीरा, एक कप पालक के पत्ते, सेलेरी और पारस्ले लें। इन सभी को मिक्स कर लें और थोड़ा सा पानी मिलाकर पीस लें, इससे स्वाद के लिए नमक और पीपर भी डाल लें। इस जूस में सभी प्रकार के पोषक तत्व होते है और एक परफेक्ट एनर्जी ड्रिंक है। इसे आप सुबह के नाश्ते में ले सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
