Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मी में पेट खराब है तो खाएं दही-चावल
गर्मियों के दिनों में अक्सर बच्चों और बड़ों को पेट की समस्या हो जाया करती है। कहीं आज पेट खराब है तो कहीं पेट दर्द की शिकायत बनी हुई है। गर्मी में लोग चाहे जितना ध्यान अपनी डाइट पर दें लेकिन कहीं ना कहीं कमी बनी ही रहती है। अब जरुरी यह है कि आप का लक्ष्य केवल अच्छा और हल्का खाने पर ही केंद्रित होना चाहिये।
पेट की सेहत अगर सही रहेगी तभी आप सारा दिन दौड़ धूप कर सकते हैं। अगर आपका पेट हमेशा खराब रहता है तो उसे ठीक रखने में दही और चावल काफी फायदेमंद साबित होता है! कर्ड-राइस बनाने की सबसे आसान रेसिपी

दही चावल साउथ इंडिया में नाश्ते तथा भोजन के तौर पर किया जाता है। इसे यहां पर कर्ड राइस के नाम से जाना जाता है। यहां पर काफी लोग कर्ड राइस को बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं और इसको अंचार के साथ खाते हैं। जिनका पेट ठीक नहीं रहता है उन्हें दही-चावल खाना चाहिए। दही चावल को खाने से पाचन संबन्धी सभी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। अगर आपने काफी मसालेदार भोजन किया है तो, उसके बाद दही चावल खा लेने से आपका पेट खराब नहीं होगा।
बच्चे बाहर बहुत खाते हैं इसलिये उनका पेट अक्सर खराब ही रहता है। बच्चों के लिये भी चावल अच्छा माना जाता है। अकर घर में किसी को मधुमेह है तो उन्हें सफेद चावल ना दें। इसके अलावा अगर आप डायटिंग कर रही हैं तो, चावल को कुकर में ना पकाएं क्योंकि इससे निकलने वाला स्टार्च इसी के अंदर ही समा जाता है। चावल को ऐसे बर्तन में पकाएं जिससे कि उसमें मौजूद स्टार्च भाप के जरिए निकल जाए।
बिना पॉलिश किया हुआ भूरा चावल सेहत के लिए अच्छा होता है। तो दोस्तों अगर आपका या आपके बच्चो का इस सड़ी हुई गर्मी में पेट खराब होने लगे तो, घर पर दही चावल मिक्स कर के खाना न भूलें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
