Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खाने की लत से बढ़ता है वजन
(आईएएनएस)| क्या तुरंत खाना खाने के बावजूद आप के मन में भोजन की स्मृतियां उभरती हैं और आप खाने को लालायित होने लगते हैं? अगर आपका जवाब हां है तो तुरंत जांच कीजिए कि कहीं आप का वजन ज्यादा तो नहीं है? लक्जमबर्ग के युनिवर्सिटी ऑफ लक्जमबर्ग में नैदानिक और स्वास्थ्य मनोविज्ञान के प्रोफेसर क्लॉस वोएगेल ने बताया, "कुछ लोगों को ज्यादा खाने की सहज, मनोवैज्ञानिक आदत हो सकती है।"
एक खाद्य संबंधी मनोवैज्ञानिक परीक्षण में महिलाओं में वजन की समस्या औसत से कहीं ज्यादा आवेगी पाई गई।

वोएगेल ने बताया, "सभी लतें एक जैसी होती हैं, पीड़ित को खाने, जुआं खेलने, धूम्रपान, यौनक्रिया या मादक पदार्थो का सेवन करने से अच्छा महसूस होने की आदत पड़ जाती है।" शोधकर्ताओं द्वारा परीक्षण में एक कम्प्यूटर स्क्रीन पर लिए वसायुक्त या मीठे खाने (बर्गर, केक या पिज्जा आदि) की तस्वीरें और अखाद्य चीजों (मोजे, जग या जूते आदि) की तस्वीरें बेतरतीबी से दिखाई गईं। वजन कम करने से होते हैं ये लाभकारी फायदे
महिलाओं को खाने वाली चीजों या ना खाने वाली चीजों की तस्वीरों पर तेजी से क्लिक करने का निर्देश दिया गया। यह परीक्षण खाना खाने के तुरंत बाद और खाने के तीन घंटों बाद किया गया।
शोधकर्ताओं ने पाया कि कुछ महिलाएं जिन्हें ज्यादा वजन की समस्या थी, ने बताया कि तुरंत खाना खाने के बावजूद परीक्षण के दौरान वे खाने के लिए लालायित हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
