Latest Updates
-
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
अलसी से शरीर को होने वाले फायदे
कुछ का मानना है कि अलसी इस धरती का सबसे शक्तिशाली पौधा है। कुछ शोध से ये बात सामने आई कि इससे दिल की बीमारी, कैंसर, स्ट्रोक और मधुमेह का खतरा कम हो जाता है। इस छोटे से बीच से होने वाले फायदों की फेहरिस्त काफी लंबी है, जिसका इस्तेमाल सदियों से लोग करते आए हैं।
अलसी को 3000 ईसा पूर्व बेबीलोन में उगाया गया था। 8वीं शताब्दी में राज चार्लेमगने अलसी से शरीर को होने वाले फायदों पर इतना ज्यादा यकीन करते थे कि उन्होंने इसे खाने के लिए एक कानून भी पारित करा दिया था। आज 1300 साल बाद विशेषज्ञों ने प्राथमिक शोध के आधार पर कहा कि चार्लेमगने का अंदेशा बिल्कुल सही था।
वैसे तो अलसी में सभी तरह के स्वस्थ तत्व पाए जाते हैं, पर इनमें से तीन ऐसे हैं, जो बेहद खास हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह फैट अच्छा होता है और दिल को सेहतमंद रखता है। एक चम्मच अलसी में करीब 1.8 ग्राम ओमेगा-3 पाया जाता है।

अलसी से होने वाले स्वास्थ लाभ
1. कैंसर: हालिया अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अलसी में ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलोन कैंसर से बचाने का गुण पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला लिगनन कैंसर से बचाता है। यह हार्मोन के प्रति संवेदनशील होता है और ब्रेस्ट कैंसर के ड्रग टामॉक्सीफेन पर असर नहीं डालता है।
2. कार्डियो वेस्कुलर डिजीज: शोध से पता चला है कि अलसी में पाया जाने वाला प्लांट ओमेगा-3 जलन को कम और हृदय गति को सामान्य कर कार्डियो वेस्कुलर सिस्टम को बेहतर बनाता है। कई शोध से यह बात सामने आई है कि ओमेगा-3 से भरपूर भोजन से धमनियां सख्त नहीं होती है। साथ ही यह व्हाइट ब्लड सेल्स को ब्लड वेसल के आंतरिक परत पर चिपका देता है, जिससे धमनियों में प्लैक कम मात्रा में जमा होता है।
3. मधुमेह: प्राथमिक शोध से पता चला है कि अलसी में मौजूद लिगनन को लेने से ब्लड सुगर लेवल बेहतर होता है।
4. जलन: फिट्जपैट्रिक की मानें तो अलसी में पाए जाने वाले एएलए और लिगनन जलन को कम करता है, जो कि पार्किंनसन डिजीज और अस्थमा को जन्म देता है। दरअसल यह कुछ प्रो-इंफ्लैमटॉरी एजेंट के स्राव को बंद कर देता है।जलन का कम होना धमनियों में जमा होने वाले प्लैक से संबंधित है। यानी कि अलसी हार्ट अटैक और स्ट्रोक्स को भी रोकने में मदद करता है।
5. हॉट फ्लैश: 2007 में महिलाओं के मासिक धर्म पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। इसमें कहा गया था कि दो चम्मच अलसी को अनाज, जूस या दही में मिला कर दिन में दो बार लेने से हॉट फ्लैश आधा हो जाता है। साथ ही हॉट फ्लैश की तीव्रता में भी 57 प्रतिशत तक की कमी आती है। सिर्फ एक हफ्ते तक लगातार अलसी का सेवन करने पर महिलाएं फर्क देख सकती हैं और दो हफ्ते में सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल किया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
