Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या बिना व्यायाम के वजन घटाना संभव है?
जब वजन घटाने की बात आती है तो बहुत से लोग यह सलाह देने लगते हैं कि या तो जिम ज्वाइन कर लो या फिर डाइटिंग शुरु कर दो। पर सच्चाई तो यह है कि आप अपना वजन बिना व्यायाम के भी कम कर सकते हैं। माइक्रो बायोटिक काउंसलर की बात माने तो आप अपना वजन बिना व्यायाम के आराम से कम कर सकते हैं।

ध्यान में रखने योग्य टिप्स
जब हम डाइट के बारे में बात करते हैं तो हमारा सीधा मतलब होता है पौष्टिक डाइट से जो कि हमारे शरीर को पेाषण दे। डायटिंग तब नुकसानदेह बन जाती है जब आपके शरीर को कोई पोषण नहीं प्राप्त हो पाता और आप भूखें रहते हैं। आइये जानते हैं डाइट के बारे में कुछ खास बातें-
- खाने में नमक की मात्रा कम करें
- तेल की मात्रा कम करें
- दिन भर में छोटा-छोटा कई बार करें
- आप कितनी कैलोरी खा रहे हैं उसकी मात्रा ध्यान में रखें
घर पर वजन कम करने का बेहतरीन तरीका
कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ
कुछ ऐसे आहार होते हैं जिनमें बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती और वह शरीर में बहुत सी एनर्जी भी पैदा करते हैं। इन्हें पचाने में काफी समय लगता है, जिससे आपकी कैलोरी बर्न होती है। लेकिन खूब ज्यादा कम कैलोरी वाले पदार्थ को खाने मात्र से ही मोटापा कम नहीं हो सकता। आपके शरीर को खूब सारा पोषण भी चाहिये होता है। इसलिये सब कुछ मिक्स कर के खाना चाहिये जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहे और पोषण मिले। डॉक्टर के अनुसार माइक्रोबायोटिक जहां वजन बढाने के लिये खाया जा सकता है वही पर इसे आप वजन घटाने के लिये भी प्रयोग कर सकते हैं। डॉक्टर बताते हैं मेवे, सोया, बींस, मछली, दालें 15% प्रतिशत तक कम खाएं। सोनाक्षी सिन्हा ने कैसे घटाया अपना बढ़ा हुआ वजन
क्या ना खाएं
जब आप वजन कम करने की सोंच रहे हों तो, कुछ ऐसे आहार खाने से बचना चाहिये जो वजन बढ़ाएं जैसे, रेड मीट, डेयरी प्रोडक्ट, शहद, गुड, फलों का रस, रिफाइंड तेल, अंडे, ब्लैक कॉफी, मैदे से बनी चीज जैसे पास्ता, शराब आदि।
वेट लॉस डाइट प्लान
1. ब्रेकफास्ट: ब्राउन राइस पोहा या बाजरे का पोहा या दो रोटियां।
2. सुबह- 1 फल
3. लंच- लगभग 120g ब्राउन राइस, 1 कटोरा दाल या मछली, 1 सब्जी और अंचार।
4. दोपहर- 1 फल
5. डिनर- 7 बजे तक डिनर कर लें। एक बडे कटोरे में दाल, लगभग 170 ग्राम सब्जी और 1 रोटी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
