Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कंगना के फिगर का राज नियमित कसरत और बैलेंस डाइट
खूबसूरत चेहरा, कर्ली बाल, जवान और सुंदर सी दिखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना आज लाखों दिलों की धडकन बनी हुई हैं। कई हिट फिल्म देने वाली कंगना ने अपनी एक्टिंग का लोहा अब मनवा लिया है। छोटे टाउन से आई कंगना पहले दिखने में काफी दुबली पतली और सिंपल थी, मगर बॉलीवुड फिल्मों की डिमांड पर कंगना ने खुद को काफी ग्रूम कर लिया। कंगना ने अपने शरीर से कभी छेड़खानी नहीं की। उन्होने अपनी बॉडी के प्रकार का अच्छे से समझा और फिर व्यायाम तथा बैलेंस डाइट से खुद को फिट रखने की कोशिश की। सोनाक्षी सिन्हा ने कैसे घटाया अपना बढ़ा हुआ वजन
कंगना बताती हैं कि कम उम्र से ही वह अपने फिगर को कर्वी बनाना चाहती थीं, जिसकी वजह से उन्होने वसायुक्त आहार खाना शुरु कर दिया। मगर इस आहार ने उनके फिगर पर कोई करिश्मा नहीं किया बल्कि इसे खा कर धीरे धीरे उनका पेट निकलने लगा। फिर क्या था, कंगना समझ गई कि उनकी बॉडी किस प्रकार की है और उसे कौन सा आहार चाहिये। आने वाली मूवी के लिये प्रियंका ने घटाए 20 दिन में 7 किलो वजन
आइये देखते हैं कंगना के व्यायाम और डाइट प्लान की एक झलक -

डाइट प्लान
कंगना ने गलत तरीके से खाना बिल्कुल छोड़ दिया है और अब वह बिल्कुल बैलेंस डाइट लेती हैं। ओटमील, सब्जी, प्रोटीन शेक, अंडे, ग्रिल्ल चिकन, टोफू, दाल आदि उनकी डाइट का हिस्सा हैं।

बिल्कुल नहीं खातीं इसे
कंगना भूल कर भी शक्करयुक्त, डिब्बा बंद, ऑइली और जंक फूड को हाथ भी नहीं लगाती। इस वजह से कंगना का चेहरा हमेशा चमकता रहता है।

वर्कआउट रूटीन
कंगना जिम जाने से कभी पीछे नहीं हटती। वह हफ़ते में 5 दिन जिम जाती हैं! इसके अलावा वह रोजाना 45 मिनट योगा भी करती हैं। अपने दिमाग को शांत करने के लिये वह 10 मिनट ध्यान करती हैं!

कंगना को डांस का भी है शौक
जिस दिन कंगना को जिम जाने का मन ना होता तब वह डांस करती हैं। वह एक क्लासिकल डांसर से क्लास लेती हैं।

अपने फैंस को सलाह
अपने फैंस को कंगना की सलाह है कि वे रोज व्यायाम करें और अच्छी डाइट लें। कई लड़कियां पतली होने के चक्कर में खाना-पीना छेाड़ देती हैं, जिससे उन्हें कई बीमारियां घेर लेती हैं। तो ऐसा ना करें और कॉफी पीने पर कंट्रोल करें क्योंकि इससे भूख मर जाती है।

मोटापा घटाने का कोई शॉर्ट कट नहीं
अपना फिगर मेंटेन रखने के लिये नियमित करसरत करें और पोषण से भरा आहार लें।



Click it and Unblock the Notifications
