Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
थाली का रंग बदलिए, घटेगा मोटापा
(आईएएनएस) वजन घटाने की चाहत रखने वाले लोगों को यह खबर राहत दे सकती है। नए शोध के मुताबिक, भोजन की थाली का रंग वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, यह अध्ययन कहता है कि थाली का रंग अगर सफेद की जगह चमकीला हो तो इससे खान-पान संतुलित हो जाता है।
जर्नल ऑफ कंज्यूमर रिसर्च में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, भोजन और थाली के रंग में अंतर की वजह से हम थाली में कम भोजन रखना चाहते हैं।

शोधकर्ता बताते हैं कि भोजन के रंग और थाली के रंग में अंतर से वास्तव में कुछ नहीं होता, तो फिर वह कौन सी चीज है जिससे खाने की आदत में बदलाव होता है।
वे कहते हैं कि अगर किसी के सामने पास्ता लाल टमाटर के सॉस के साथ लाल थाली में परोसा जाए या फिर सफेद थाली में सफेद चावल दिया जाए, तो देखा गया है कि बहुत ज्यादा परोस दिया जाता है, लेकिन अगर पास्ता सफेद थाली और चावल लाल थाली में दिया जाए, तो कम परोसा जाता है।
पोषण विशेषज्ञ मेलिना जैम्पोलिस ने फोर्ब्स पत्रिका को बताया, "शोध से स्पष्ट है कि लगभग चार साल की उम्र से हम अपने पेट से नहीं, बल्कि आंख से खाने लगते हैं। इस तरह के दृश्य, माहौल हमारी जीवनशैली से आसानी से जुड़ सकते हैं, लोग बिना सोचे-समझे वजन घटा सकते हैं जो स्थायी बदलाव की तरफ जाता है।"
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications