Latest Updates
-
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट -
Hariyali Teej Solah Shringar: हरियाली तीज पर क्यों जरूरी है सोलह श्रृंगार? यहां देखें 16 श्रृंगार की लिस्ट -
Independence Day 2026: 15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो ये 5 बातें जरूर जान लें, वरना लौटना पड़ेगा वापस -
World Organ Donation Day 2026: शरीर के कौन से अंग किए जा सकते हैं दान? समझें पूरा प्रोसेस और नियम -
World Organ Donation Day 2026: आज है विश्व अंगदान दिवस, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग हो रहे अफेयर के चर्चे, जानें दोनों के रिश्ते का पूरा सच -
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या नहीं? जानें खाने-पीने और सोने से जुड़े नियम -
Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा; जानें भारत में दिखेगा? -
Hariyali Amavasya 2026: क्यों मनाई जाती है हरियाली अमावस्या? जानें स्नान-दान का मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sawan Shivratri Vrat Katha 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, भगवान शिव दूर करेंगे हर संकट
जानिये कैसे करती हैं सेलेब्रिटीज अपना झट से वजन कम
आज कल सेलेब्रिटियों में खुद को आकर्षक बनाने की होड़ सी मची हुई है। उनके शरीर का ऐसा कोई हिस्सा नहीं है जो परफेक्ट न दिखाई देता हो। सेलेब्रिटियों के पास इतना पैसा होता है कि वह अपना लाइपोसेक्शन करवा कर सबसे सुंदर दिख सकती हैं लेकिन हर सेलेब्रिटी ऐसा ही चाहे यह कोई जरुरी नहीं है। हर किसी को प्राकृतिक तरीके से ही फिट रहना पसंद होता है। इन दिनों की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा का उदाहरण देना सबसे उचित होगा। वह दिन पर दिन इतनी फिट और पतली दिखाई देने लग गई है कि उनके फैन्स भी चकित रह गए हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने कैसे घटाया अपना बढ़ा हुआ वजन
इसी तरह से एश्वर्या राय ने भी प्रेगनेंसी के बाद बढे़ हुए वजन को कुछ ही महीनों में कम कर लिया। अगर आप को भी इस बात की हैरानी होती है कि सेलेब्रिटियां इतनी जल्दी वजन बढ़ा और घटा कैसे लेती हैं, तो आपको जानना होगा कि वजन कम करने के लिये वह हेल्दी डाइट, व्यायाम और अपने लक्ष्य पर हर वक्त आंखें गड़ाये रहती हैं। सेलेब्रिटीज, जिन्हें पसंद है योगा
अगर आपकी भी प्लेट में ये तीनों चीजें हैं, तो आप भी अपने लक्ष्य तक बहुत ही आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर आप भी अपने फेवरेट स्टार की तरह फिट दिखना चाहते हैं, तो इन टिप्स को आजमाएं और देखें आपका वजन किस तरह से कम होने लगता है।

लिक्विड डाइट
आप जितना ज्यादा पानी पियेंगी उतना ही ज्यादा आप फैट बर्न करेंगी। हमेशा फोकस करें कि आप दिन में 3 लीटर गुनगुना पानी पियें। इससे पेट साफ होगा और आपको ज्यादा भूंख भी नहीं लगेगी।

अच्छा नाश्ता करें
अपना नाश्ता किसी भी मौके पर न छोड़े। यही नहीं आपको दिन को एक भी मील नहीं छोड़ना चाहिये। नाश्ता न करने से पेट में गैस बनने लगती है और तबियत खराब होने शुरु हो जाती है।

सफेद खाद्य पदार्थ न खाएं
इनमें बहुत सा शुगर होता है। कई सेलेब्रिटी ब्रेड नहीं खाते।

मसालों से होता है वजन कम
अपने खाने में लाल मिर्च और हॉट पेपर शामिल करें। इसको खाने से भूंख भी नहीं लगती।

जैविक आहार खाएं
ज्यादा तर सेलेब्रिटीज जैविक आहार का सेवन करते हैं क्योंकि इससे वेट नहीं बढ़ता।

ताजी हवा में टहलना
मडोना जो जानी मानी हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, वे ताजी हवा में काफी ज्यादा टहलती हैं। ताजी हवा पेट में भर कर आप अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढा कर वजन कम कर सकती हैं।

पत्ता गोभी सूप
सुबह खाली पेट पत्ते गोभी का सूप पीने से भी आपका मोटापा कम हो सकता है।

1 घंटा वर्कआउट करें
अगर आप 1 घंटे वर्कआउट नहीं भी कर पाते हैं तो आप 45 मिनट का वर्क आउट करें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा।

नारियल तेल का सेवन
अपने खाने में नारियल तेल का प्रयोग हफ्ते में दो दिन करें। इससे त्वचा कोमल बनी रहती है और पेट भी कम होता है। इसमें बहत ही कम कैलोरी होती है।

शराब से तौबा करें
कई सेलेब्रिटियों ने शराब छोड़ कर अपना काफी सारा वजन घटाया है। इसमें बहुत सारा कार्बोहाइड्रेट हेाता है जिससे वजन बढता है।

खूब नाचिये
डांस करने से शरीर की अच्छी मूवमेंट होती है। यह एक अच्छा वर्कआउट है जिसमें खूब सारा पसीना बहता है और वजन कम होता है।

45 मिनट मशीन पर वर्कआउट करें
विदेशी एक्ट्रेस क्वीन लतीफा ने हफ्ते में 6 दिन ट्रेड मिल पर वर्कआउट कर के अपनी काफी सारी कैलोरीज ड्रॉप की। 45 निट वर्कआउट करना काफी है।



Click it and Unblock the Notifications