Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
मॉनसून में क्यूं नहीं खानी चाहिये पत्तेदार सब्जियां?
मॉनसून के दौरान आप किस किसम की चीजें खाते हैं, इसका खास ख्याल रखना चाहिये। अगर आप हरी पत्तेदार सब्जियां खाना पसंद करते हैं, तो मॉनसून में इन्हें खाने से थोड़ा परहेज करें। वैसे तो हरी पत्तेदार सब्जियों में काफी सारा पोषण पाया जाता है लेकिन अगर एक्सपर्ट की माने तो इन्हें मॉनसून में खाने से बचना चाहिये।
मॉनसून के दौरान इन सब्जियों को ठीक तरह से सूरज की रौशनी नहीं मिल पाती जिस वजह से इनमें कीटाणुओं का ढेर जम जाता है। इन सब्जियों का सेवन करने से ये वायरस हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे हमें कई संक्रामक बीमारियां हो जाती हैं। साथ ही इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर नीचे चला जाता है और पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है।
पत्तेदार सब्जियों को खाने से पहले पानी के नीचे धोइये और फिर इन्हें नमक मिले हुए पानी में कुछ देर तक भिगो कर रखिये। जिससे इनमें मौजूद कीटाणुओं का नाश होगा और यह खाने युक्त बनेंगी। अब आइये जानते हैं कि मॉनसून में पत्तेदार सब्जियों का सेवन क्यूं नहीं करना चाहिये।

कीटाणुओं से भरी होती हैं पत्तेदार सब्जियां
पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया का बसेरा रहता है। ये सब्जियों के पत्तों में अपना घर बना लेते हैं। कई कीडे़ हरे रंग के होने के कारण पकड़ में नहीं आते और वह पेट में चले जाते हैं, जिससे पेट में संक्रमण हो जाता है।

अधिकतर सब्जियां दलदल में पैदा होती हैं
ज्यादातर पत्तेदार सब्जियां बारिश के चलते कीचड़ में पैदा होती हैं, जिससे यह काफी बुरी तरह से संक्रमित हो जाती हैं। अगर इन्हें ठीक तरह से धो कर ना खाया जाए तो तबियत खराब हो सकती है।

क्योंकि यह दूषित जगहों पर रखी जाती हैं
जब सब्जियां खेतों से कट कर आती हैं, तो इन्हें मंडी में गंदगी से एक दूषित जगह पर रखा जाता है। यदि यह ऐरिया साफ सुथरा नहीं है तो, बीमारी पैदा होने के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

कीडे मकौड़ों का वास
पत्तागोभी, फूलगोभी और ब्रॉकली जैसी हरी सब्जियों में कीडे़-मकौडे़ इस तरह अंदर तक घुसे रहते हैं कि साफ दिखाई नहीं दते। इन सब्जियों को खाने से पहले नमक वाले गरम पानी में डाल कर पहले उबाल लें और फिर पकाएं।

रंग भरने के लिये लगाए जाते हैं इंजेक्शन
मौनसून के दौरान अक्सर सब्जी वाले अच्छा पैसा कमाने और सब्जियों को हरा भरा दिखाने के चक्कर में इन्हें रंग से भरे इंजेक्शन लगा देते हैं। इन नगली रंगों का सीधा असर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है, जिससे शरीर को तमाम तरह की बीमारियां हो जाती हैं।

मौनसून में बाहर के खाने से रहें सावधान
अगर आप बाहर खाना खाने के शौकीन हैं तो, सब्जियों से बनी डिश न खाएं। कई होटलों और ढाबों में सब्जियां अच्छी प्रकार से धोई नहीं जाती, जिससे पेट का संक्रमण होने की संभावना होती है।



Click it and Unblock the Notifications
