Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
रोज-रोज न करें एक ही व्यायाम, बदलें रूटीन भी
कसरत या व्यायाम आपको को स्वास्थ, अनुशासित और खुश रखता है। लेकिन हर समय एक ही तरह की कसरत करने से कभी कभी आप भी बोर हो जाते हैं। अगर आपको यह बातें कुछ सुनी सुनी सी लग रही हैं, तो अपने कसरत करने के तरीके बदलें।
READ: वर्कआउट के दौरान पानी पीना क्यूं है जरुरी
1. जब आप कसरत करना शुरू करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपको अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। लेकिन कुछ महीने के बाद, आप अपने आप उसी जगह पर पते हैं। अगर आपको लंबे समय तक कसरत करनी है बिना बोर हुए, तो अपने कसरत करने का तरीका बदलें, चाहें तो पांच के बजाये आठ बार कसरत करें।

2. हर बार एक ही कसरत कर ने से सारा मज़ा खत्म हो जाता है। इसलिए रोज़ अलग अलग तरह की कसरत करें। इससे आप कभी बोर नहीं होंगें।
READ: ऐसे फिट रहते हैं हमारे ऋतिक, अक्षय और जॉन

3. अगर आपके जोड़ों में कसरत करते वक़्त दर्द हो, तो इसका मतलब कि आप ठीक तरह से कसरत नहीं कर रहें हैं। इसलिए पहले थोड़ा कार्डियो करें फिर अन्य कसरत का अभ्यास करें।
4. एक तरह की कसरत करने से आप अपने शरीर के अंगों पर दबाव डाल रहे होते हैं, जिससे आगे चल कर आपका शरीर कमज़ोर होने लगता है। इस लिए अपनी कसरत को अच्छे से प्लान करें और बीच बीच में आराम कर लिया करें।
5. अगर आप अपने आपको कुछ ही कसरत तक सीमित रख रहें हैं, तो यह आपको स्वस्थ तो रखेगा लेकिन आप उससे आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसलिए क्रॉसफिट और एचआई आई टी जैसे मुश्किल कसरत करें जिससे आप और बेहतर कसरत करेंगें।

6. हो सकता है कसरत करने से आपको थोड़ी थकान महसूस हो, लेकिन पूरी तरह से ताकत ना रहना। यह ठीक नही है। इसलिए ज्यादा मुश्किल कसरत ना करें और बीच बीच में आराम करते रहें और अच्छा भोजन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
