Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
महिलाओं को एनर्जी से भर देंगे ये 9 आहार
क्या आप हर दिन हेल्दी ब्रेकफास्ट करती हैं। अगर नहीं तो आप दिन भर की एनर्जी पाने के लिए क्या करती हैं, फल खाती हैं, स्प्राउट खाती हैं, या फिर मिल्क लेती हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे से पता चलता है कि महिलां अपने दिनचर्या के काम में सुबह से इतना ज्यादा व्यस्त हो जाती हैं कि वे सुबह का नाश्ता नहीं कर पाती हैं जिसके कारण उन्हे कमजोरी आने लगती है क्योंकि उनके शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा का संचार नहीं हो पाता है।
हाऊस वाइफ के लिए फिटनेस टिप्स
सुबह के नाश्ते की ऊर्जा आपको सारा दिन शक्ति प्रदान करता है। ऐसे में नाश्ता जरूर करिए। अगर आप किसी कारणवश नाश्ता समय से नहीं कर पाती हैं तो ऐसे भोजन को लें जो आपके शरीर को भरपूर ऊर्जा दें। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड के बारे में, जो आपके शरीर को भरपूर ऊर्जा देगें:

कार्बोहाइड्रेट:
शरीर में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज की पूर्ति कार्बोहाइड्रेट ही कर पाता है। इसलिए हर दिन आलू या सफेद आटे का सेवन करें।

ब्राउन राइस:
सफेद चावल की अपेक्षा ब्राउन राइस का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है।

आलू:
आलू से शरीर में कार्बोहाइड्रेट मिलता है। शकरकंद भी आलू का एक प्रकार होता है इसमें ऊर्जा भरपूर मात्रा में होती है। साथ ही साथ इसमें विटामिन ए और सी भी होता है।

शहद:
शहद में प्राकृतिक मिठास होती है जो शरीर को ऊर्जा देती है। इससे शरीर में कैलोरी की मात्रा नहीं बढ़ती है।

सेब:
सेब में आयरन की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही साथ इसमें फाइबर भी बहुत ज्यादा होता है।

केला:
केला में बहुत एनर्जी होती है। यह आपके शरीर को इतनी ऊर्जा दे देता है कि आप सारा दिन बिना कुछ खाएं एनर्जीलेस फील नहीं करेगें। लेकिन अगर केले का सेवन काला नमक डालकर करें तो यह और ज्यादा फायदा करता है।

पालक:
पालक में विटामिन के भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा, इसमें आयरन भी काफी ज्यादा पाया जाता है। महिलाओं के शरीर के लिए पालक बहुत लाभकारी होती है।

बादाम:
बादाम में विटामिन ई बहुत ज्यादा होता है हर दिन पानी में भिगोकर पांच बादाम का सेवन करने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है।

अंडा:
अंडे को उबाल कर नमक डालकर खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। इसमें प्रोटीन भी काफी अधिक मात्रा में होता है। अंडे से मिलने वाली ऊर्जा प्राकृतिक होती है और इससे कोई साइडइफेक्ट नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications