Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
"जिमीकंद" सब्जी ही नहीं जड़ीबूटी भी है
जिमीकंद एक बहुत ही आम सी सब्जी है तो जमीन के नीचे उगती है। जिमीकंद को सूरन के नाम से भी पुकारा जाता है। जिमीकंद एक सब्जी ही नहीं बल्कि एक जड़ीबूटी भी है, जो कि सभी को स्वस्थ एवं निरोगी रखने में मदद करती है। जिमीकंद की सब्जी में अच्छी मात्रा में ऊर्जा पाई जाती है। इसमें खूब सारी मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन बी1, फोलिक एसिड और नियासिन होता है। साथ ही मिनरल जैसे, पोटैशियम, आयरन, मैगनीशियम, कैल्शियम और फॉसफोरस पाया जाता है। तो अगर आप अभी तक इस सब्जी से दूरी बना रहे थे, तो नीचे दिये गए कारणों को पढ़ कर इसे अपने भोजन में शामिल करना ना भूलें।
सब्जियां खाने के स्वास्थ्य लाभ

जिमीकंद के फायदे -
1. सांस और त्वचा की समस्या दूर करे: इसे अलर अल्सर, फोड़े-फुंसी या अन्य चर्म रोग पर लगाया जाए तो लाभ मिलता है। साथ ही यह कफ और सांस की समस्या को भी दूर करता है।
2. विटामिन बी 6 का अच्छा स्त्रोत: शरीर में अच्छी मात्रा में बी 6 होने से दिल की बीमारी नहीं होती। यह ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट के लिये भी जिम्मेदार है।
3. एंटीऑक्सीडेंट का स्त्रोत: इसमें ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो कैंसर पैदा करने वाले फ्री रैडिकल्स से लड़ने में सहायक होता है। यह आहार गठिया और अस्थमा रोगियों के लिये सबसे अच्छा है।
4. पाचन क्रिया बनाए दुरुस्त: इसे नियमित खाने से कब्ज और खराब कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर हो जाती है। इसमें अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है जिससे हेल्दी डायजेशन होता है।
5. दिमाग बनाए तेज: जिमीकंद खाने से याद करने की पावर बढती है और दिमाग तेज बनता है। साथ ही यह अल्जाइमर रोग को होने से बचाता है। लाल रक्त कोशिका बढाए: इसमें कॉपर पाया जाता है जो कि लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ा कर शरीर में ब्लड फ्लो को ठीक करता है। आयरन ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
