Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
शराब से संबन्धित कुछ ऐसे झूंठ जिन्हें हर कोई मानता है सच
यदि आप शराब पीने के शौकीन हैं तो आप ने जरुर सुना होगा कि पुरानी शराब टेस्ट में सबसे बेहतर होती है। मगर यह बात एक साफ झूंठ है, जिसे हम सभी पुराने समय से मानते आ रहे हैं। इसी तरह से कई अनेको झूंठ और भी हैं जो शराब पीने से संबन्धित हैं।
READ: शराब पीने के शौकीन लोग जानें हैंगओवर उतारने के ये तरीके
अगर आप शराब को सही ढंग और पूरी जिम्मेदारी के साथ पीना चाहते हैं, तो पढ़ें नीचे दिये हुए मिथक और उन पर से पर्दा उठाते हुए हमारे सच....

स्कॉच व्हिस्की को सीधे पिया जाता है
अपने आपको मर्द कहलाना पसंद करने वाले कुछ लोगों ने यह बेहूदा ज्ञान फैलाया हुआ है कि व्हिस्की को सीधे बोतल से ही पीना चाहिए। लेकिन यह सच नहीं है, स्कॉच को जापान में सोडा के साथ और ब्राज़ील में नारियल पानी के साथ लिया जाता है, चीनी लोग तो इसे ग्रीन टी में भी मिला लेते हैं। तो बोतल खोलो और स्कॉच व्हिस्की को जिसमें मन चाहे मिलाओ और पियो।
READ: हाई बीपी, गठिया और मोटापा जैसी बीमारी पैदा करती है शराब

गहरी रंग वाली शराब ज्यादा स्वास्थवर्धक
हालांकि गहरी रंग की शराब में ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं लेकिन ऐसा हो सकता है कि इनमें कंजेनेर्स (बनाते समय विषैले पदार्थ पैदा हो जाना) भी हो सकते हैं| इनसे आपका खुमार खराब हो सकता है (यह बियर, वाइन, रम, व्हिस्की, गोल्ड टकीला, और किसी भी डार्क ड्रिंक पर लागू है)। यदि आप ड्रिंक के अगले दिन सुस्ती नहीं चाहते हैं तो आप डार्क ड्रिंक की बजाय लाइट वर्जन वाली ड्रिंक ले सकते हैं।

पुरानी शराब बेहतर होती है
यह शराब के प्रकार पर निर्भर है। कुछ शराब ऐसी होती हैं जिन्हें बनाने के एक साल तक पी सकते हैं लेकिन यह समय के साथ ज्यादा बेहतर नहीं होती है, जब कि कुछ तरह की शराब होती हैं जिन्हें कुछ सालों के लिए कोल्ड स्टोरेज में रखना होता है तब जाकर वह बेहतर बन पाती है। अपनी एक्सपायरी डेट से पुरानी शराब कभी समय के साथ अच्छी नहीं हो सकती है। सच्चाई तो यह है कि वाइन के एंटी-ऑक्सीडेंट्स समय के साथ कम ही होते हैं।
READ: बियर पिएं लम्बा जिएं

लाइट बियर के बजाय डार्क बियर में ज्यादा एल्कोहल होता है
कुछ लाइट कलर वाली बीयर्स लाइट होती हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि रंग से ही बियर के एल्कोहल और कैलोरी की पहचान हो। बियर का कलर इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस चीज से बनी है। स्टाउट जैसी कुछ डार्क बीयर्स में एल्कोहल और कैलोरी दोनों कम होती हैं। बियर के वास्तविक फ्लेवर और इसके एल्कोहल की जानकारी के लिए बार टेंडर या बियर डिस्ट्रीब्यूटर से पूछ लें।

सब वोडका एक जैसे होते हैं
अधिकतर एल्कोहल ड्रिंक्स एक जैसे तरीके से ही बनते हैं लेकिन वोडका एक ऐसा ड्रिंक है जो कि अलग-अलग तरह से बनता है, यह निर्भर करता है कि हम कहाँ से वोडका आयात कर रहे हैं। एक सामान्य नियम के अनुसार पूर्वी यूरोप में निर्मित वोडका ज्यादा स्ट्रांग होता है बजाय की अन्य देशों के। यदि आप कोई नया ब्रांड ट्राय कर रहे हैं तो पहले देख लें कि यह वोडका किस देश में बना है।
READ: कभी-कभी शराब पीना भी होता है अच्छा

एल्कोहल को एनर्जी ड्रिंक में मिलाने से ज्यादा नशा होता है
कुछ लोग इसलिए कैफीन वाले एनर्जी ड्रिंक्स में शराब मिलाकर पीते हैं कि इससे वे टल्ली भी हो जाएंगे और होशो हवास में भी रहेंगे। लेकिन वास्तव में ऐसा किसी भी रिसर्च से स्पष्ट नहीं हुआ है कि इन दोनों को एक साथ लेने से आपको नशा भी हो जाए और होश में भी बने रहो। ये दोनों ड्रिंक्स अलग-अलग तरह के हैं इसलिए इन्हें आपस में मिलाकर लेना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
