Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आखिर क्या है इन बॉलीवुड सितारों का फिटनेस सीक्रेट?
इन दिनों कलाकार मज़बूत चरित्र की भूमिकाएं निभा रहे हैं तथा इस रोल में मज़बूत दिखने के लिए उन्हें काफी प्रशिक्षण लेना पड़ता है। यह एक कड़ा मुकाबला है और इसमें कोई भी किसी से कम नहीं दिखना चाहता।
इसका अर्थ यह भी है कि उन्हें अच्छा दिखना भी आवश्यक है जिसकी शुरुआत एक स्वस्थ और फिट बॉडी से होती है। यद्यपि आजकल हर कोई फिट रहता है या फिट रहने का प्रयत्न करता है।
READ: ऐसे फिट रहते हैं हमारे ऋतिक, अक्षय और जॉन
हमने 8 बॉलीवुड सितारों से बात करके उनके स्वास्थ्य संबंधी राज़ को जाना जिन्होंने अपनी जीवन शैली से लाखों लोगों को प्रेरित किया है।

1. गुरमीत चौधरी
यदि आप नियमित तौर पर कसरत करते हैं तो रिफ़ाइन्ड तेल या सरसों के तेल में खाना पकाने के बजाय शुद्ध घी में खाना बनाना अधिक स्वास्थ्यप्रद्र होता है। आम धारणा के विपरीत घी से आपका वज़न नहीं बढ़ता बल्कि आपकी हड्डियां मज़बूत होती हैं और आपकी प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उच्च तापमान पर भी घी की शुद्धता बनी रहती है। यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि इसका सीमित मात्रा में उपयोग करें।

2. ज़रीन खान
जब भी आपको भूख लगे तब चार से पांच बादाम और अखरोट खाएं। इससे न केवल आपको पेट भरा हुआ महसूस होगा बल्कि इससे आपको ऊर्जा भी मिलेगी। इसके अलावा इससे आपके चेहरे और बालों की चमक भी बढ़ेगी।

3. रणदीप हूडा
मक्खन....मेरी सेहत का राज़ सफ़ेद मक्खन है। यदि इसे सीमित मात्रा में खाया जाए तथा नियमित तौर पर व्यायाम किया जाए तो इससे आपकी त्वचा पर चमक आती है।

4. विद्युत् जम्मवाल
जब हम छोटे थे तब हम आसानी से हाथ पैरों से कला बाजियां कर लेते थे। परन्तु जैसे जैसे हम बड़े होते हैं वैसे वैसे हमारे दिमाग में एक ब्लॉक (अवरोध) आ जाता है और ये सब काम हमारे लिए उबाऊ बन जाता है। हमें अपने बचपन के दिनों में लौटने की आवश्यकता है और बचपन में हम जो खेल खेलते हैं या गतिविधियाँ करते थे जैसे कूदने वाले खेल या रस्सी कूदना उन्हें पुन: दोहराने की आवश्यकता है। हम ऐसी कोई गतिविधि कर सकते हैं जो आपकी छबि के बिलकुल विपरीत हो। उदाहरण के लिए यदि आप ऐसा सोचते हैं कि आप डांस नहीं कर सकते तो डांस करें। इससे आप स्वयं को जवान महसूस करेंगे।

5. एमी जैक्सन
मैं रोज सुबह एबीसी (ऐप्पल, बीटरूट और कैरेट ...सेब, चुकंदर और गाजर) जूस लेती हूँ। यह मेरी त्वचा को साफ़ रखता है तथा बढ़ती उम्र के त्वचा पर दिखने वाले प्रभावों को कम करता है।

6. करन सिंग ग्रोवर
आपकी फिटनेस का स्तर आपके डॉक्टर या आपके प्रशिक्षक पर निर्भर नहीं करता बल्कि आपकी इच्छा शक्ति पर निर्भर करता है। जब भी आप कसरत करते हैं तो आपको कल्पना करनी होगी कि आप किसकी तरह दिखना चाहते हैं। यदि आप अपनी रोज़ाना की कसरत करने वाले जगह पर एक दुबले पतले शरीर वाला फ़ोटो लगायेंगे तो आप जल्दी ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।

7. अदिति राव ह्यद्रि
दिन का अंतिम भोजन शाम के 7:30 बजे कर लें । जब हम जगे हुए होते हैं तो शरीर अधिक कुशलता से काम करता है। खाना भी आसानी से पच जाता है और सुबह उठने पर आप हल्का और ऊर्जावान महसूस करते हैं। मुझे पक्का विश्वास है कि भले ही आप बहुत ही मूलभूत या अनियमित व्यायाम करते हों, यदि आप खाने के इस तरीके को अपनाएंगे तो आप निश्चित ही स्वस्थ रहेंगे।

8. जैकलिन फर्नांडीज
अपने दिन की शुरुआत एक कटोरा पपीता जिस पर नीबू का रस डाला हुआ हो, से करें। आपके दोपहर के नाश्ते में केला, ओट्स और गर्म दूध लें। यह एक गलत अवधारणा है कि आम आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते परन्तु मैं दिन में दो आम खाती हूँ। आम का मौसम न होने पर स्ट्रॉबेरी खाती हूँ। कभी भी कसरत करने से न चूकें, भले ही आप छुट्टियों पर गए हों या सप्ताहांत हो। अपने परिवार और मित्रों को भी सख्ती से इस व्यायाम और आहार का पालन करने के लिए कहें ताकि आप भी विचलित न हों।



Click it and Unblock the Notifications
