Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
करवा चौथ का व्रत तोड़ने के बाद क्या खाएं और क्या नहीं
करवा चौथ का दिन नजदीक आता जा रहा है और शादी-शुदा महिलाओं में इस व्रत को रखने का क्रेज भी साफ दिखना शुरु हो गया है। करवा चौथ का व्रत रखना कोई आसान काम नहीं है क्योंकि इस व्रत में महिलाएं बिना कुछ खाए पिये पूरे दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिये उपवास रखती हैं।
READ: करवा चौथ व्रत पर कैसे रहें पूरी तरह स्वस्थ
सारा दिन खाली पेट रहने से स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है। महिलाएं जिन्हें मधुमेह, लो बीपी, लो एचबी लेवल या फिर स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को यह व्रत बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिये।
READ: करवा चौथ व्रत के लिये जरुरी सामग्री
वैसे अगर आप करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं, तो हम स्वस्थ्य से जुड़े कुछ असरदार टिप्स देंगे जो करवा चौथ व्रत तोड़ने के बाद आजमाना चाहिये। आइये जाने क्या हैं वे...

एसिड बनाने वाले खाने से दूर रहें
पूरा दिन खाली पेट रहने के बाद अच्छा रहेगा कि आप एसिड बनाने वाले खाद्य और पेय पदार्थों से जितना हो सके दूर रहें। एसिड बनाने वाले आहारों में चाय और कॉफी शामिल हो सकते हैं।

तला भुना ना खाएं
व्रत खोलते ही एक दम से तले भुने खाने पर न टूट पडें। तेल वाला खाना काफी भारी होता है जिसे भूखे पेट खाने के बाद आपको एसिडिटी, उल्टी या पतली हो सकती है।

प्रोटीन खाइये
व्रत के समय ढेर सार प्रोटीन युक्त आहार खाइये। मेवे, टोफू, गाजर, सेब, बींस और दाल में आपको काफी प्रोटीन मिल सकता है।

पानी और जूस पियें
तुरंत कुछ भी खाने से पहले पानी या जूस का सेवन करना उचित रहता है। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होगी।

चावल खाने से बचें
अगर आप वेट लॉस प्रोग्राम पर हैं तो व्रत खोलने के बाद चावल का सेवन ना करें। इसमें बहुत सारी कैलोरीज़ हेाती हैं जो कि रात में हजम नहीं होंगी और मोटापा बढ़ाएंगी।

सिट्रस फल
व्रत तोड़ने के बाद लेमोनेड पीजिये। यह लेमोनेड आपके पेट में बन रहे एसिड को खतम करेगा। आप चाहें तो संतरे का भी सेवन कर सकती हैं।

दही
व्रत तोड़ने के बाद एक कटोरी ताजी दही खाइये। खाली पेट दही खाने से पेट के विशैले पदार्थ निकल जाएंगे और शरीर को अच्छा लगेगा।

ओट्स
व्रत तोड़ने के बाद एक कटोरा ओट्स खाएं। इससे आपकी भूख समाप्त होगी और पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा। इसेस आपको फाइबर भी मिलेगा।

स्प्राउट्स
पूरे दिन व्रत रखने के बाद आपको प्रोटी से भरा कुछ हल्का खाना चाहिये, इसलिये आपको स्प्राउट्स खाने की सलाह दी जाती है। आप इसमें सूखे मेवे भी मिक्स कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
