Latest Updates
-
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व
हाई ब्लड प्रेशर को कैसे दूर करती है गुणकारी लहसुन
लहसुन और हाई ब्लड प्रेशर में काफी अच्छा ताल-मेल देखने को मिलता है। लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिये एक अच्छा घरेलू उपचार माना जाता है। लहसुन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को गिराता है जिससे हृदय रोग में भी लाभ होता है।
आखिर लहसुन में ऐसा क्या है जिसे खाते ही ब्लड प्रेशर डाउन होने लगता है? लहसुन में एलीसिन नामक एक पदार्थ होता है जो लहसुन की तेज गंध और हाइपोसेंस्टिविटी को पैदा करता है।
READ MORE: मसाले जो कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर को

हाइपोसेंस्टिव प्रभाव, लाल रक्त कोशिका को बढाने और नाइट्रिक ऑक्साइड के मेटाबॉलिज्म को बैलेंस करने में मदद करता है। कई लागों को तेज गंध वाला लहसुन खाने में परेशानी होती है और वे गार्लिक सप्पलीमेंट्स लेना शुरु कर देते हैं। लेकिन यह उतना असरदार नहीं होता जितना कि साबुत लहसुन खाने से होता है।
READ MORE: खाली पेट लहसुन खाने से होते हैं ये चमत्कारी फायदे
अगर लहसुन को महीन काटकर बनाया जाये तो उसके खाने से अधिक लाभ मिलता है। यदि रोज नियमित रूप से लहसुन की पाँच कलियाँ खाई जाएँ तो हृदय संबंधी रोग होने की संभावना में कमी आती है। लहसुन, सेलेनियम का भी अच्छा स्त्रोत होता है। यह नसों में खून जमने से रोकता है और ब्लड प्रेशर को नार्मल बनाता है। लहसुन खाने से शरीर के अन्य रोग भी दूर होते हैं।
तो आपके मन में यह सवाल जरुर आ रहा होगा कि हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिये दिन में कितना लहसुन खाना चाहिये? हाई ब्लड प्रेशर को ठीक करने के लिये रोजाना दिन में 1 या 2 लहसुन की कलियों का सेवन करना चाहिये।
हालांकि डॉक्टरों का यह भी कहना है कि लहसुन के प्रयोग के पहले डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक है, क्योंकि इससे रक्त पतला हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications