Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
क्या आपको पता है ग्वार के ये 8 स्वास्थ्य लाभ
हम सभी को ग्वार की फली खाना बिलकुल पसंद नहीं आता है, अक्सर कई लोगों ये आदत बहुत कॉमन होता है। घर की रसोई में मां के हाथों का जादू भी इन फलियों के स्वाद में अपना असर कम दिखा पाता है, ऐसा हर बच्चे का मानना होता है। लेकिन ये फलियां, स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर होती हैं। इन फलियों में आपको हेल्दी बनाने के सारे गुण होते हैं।
MUST READ: बींस खाने से होते हैं शरीर को ये स्वास्थ्य लाभ

1. मधुमेह में लाभकारी:
ग्वार फली, डायबटीज में बहुत लाभ प्रदान करती है। इस फली के सेवन से शरीर में ब्लड सुगर की मात्रा घट जाती है और इंसुलिन की मात्रा में इजाफा होता है।

2. हड्डियां मजबूत बनाएं:
ग्वार फलियों में कैल्शियम, मिनरल और अनेक पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों को बहुत मजबूत बनाते हैं। इस सब्जी में फास्फोरस भी होता है जिससे हड्डियों में मजबूती आती है।

3. दिल के लिए लाभकारी:
ग्वार में शरीर को कोलेस्ट्रॉल को घटाने के गुण होते हैं। इसमें फाइबर और पौटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है।

4. ब्लड प्रेशर को उचित रखना:
ग्वार फली में हाइपोग्लेसेमिक और हाइपोलिपिडेमिक होते हैं जो हाइपरटेंशन को दूर भगा देते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर देते हैं। ऐसे कम्पाउंड से भरपूर फलियों का सेवन अवश्य करना चाहिए।

5. गर्भावस्था के दौरान:
ग्वार फली का सेवन गर्भावस्था के दौरान अवश्य करना चाहिए, इसके सेवन से शरीर में सभी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। इसमे फॉलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर को हेल्दी बनाएं रखता है। विटामिन के की पर्याप्त मात्रा, इसमें होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत करने और भ्रूण के विकास में सहायक होता है।

6. रक्त संचार में:
ग्वार में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जिसके कारण शरीर में ऑक्सीजन की उचित मात्रा फ्लो करती है और रक्त का संचार अच्छी तरह होता है। इसके अलावा, ग्वार फली में फोटोकैमिकल होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को और बेहतर बना देते हैं।

7. पाचन क्रिया में सहायक:
ग्वार फली में फाइबर भरपूर मात्रा में होने के कारण पाचन क्रिया सदैव दुरूस्त रहती है। इसके सेवन से शरीर के विषाक्त तत्व भी निकल जाते हैं औश्र पाचन संबंधी समस्याओं का निदान हो जाता है।

8. दिमाग को ठंडा रखें:
ग्वार फली में हाइपोग्लैमिक गुण होते हैं जो नर्व को कूल रखते हैं। इसके सेवन से चिंता और तनाव में कमी आती है और आपका दिमाग शांत रहता है।



Click it and Unblock the Notifications