Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद
इन प्रकृतिक उपचार से करें पेट के अल्सर का इलाज
पेट का अल्सर या फिर कहें पेप्टिक असर एक आम समस्या बनती नज़र आ रही है। इसमें पेट में घाव बन जाता है, जिसे अल्सर कहते हैं। जिन लोगों की लाइफस्टाइल खराब है या फिर जो लोग ज्यादा चाय, कॉफी, शराब, अधिक खट्टे, मसालेदार तथा गर्म चीज़ों का सेवन करते हैं उन्हें इसकी ज्यादा संभावना रहती है।
READ: अमाश्य के अल्सर को कंट्रोल करे ये खाद्य पदार्थ
यदि अल्सर का उपचार न किया जाये तो ये और भी विकराल रूप धारण कर लेता है। एक रिसर्च में अनुमान लगाया गया है कि 10 लोगों में से कम से कम किसी 1 को अल्सर की परेशानी जरुर होती है।
READ: अल्सर का उपचार कैसे करें?
पर आप को घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ प्राकृतिक उपचार बताएंगे जिनकी सहायता से आपको पेट के अल्सर से जल्द छुटकारा मिलेगा।
नोट: अगर पेट का अल्सर ज्यादा बढ़ गया है तो उसे तुंरत ही डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि घरेलू नुस्खे थोड़ा देर में असर दिखाते हैं।

चूड़ा (पोहा)
चूडे़ और सौंफ को बराबर मात्रा में मिक्स कर के चूर्ण बनाएं। 20 ग्राम चूर्ण को 2 लीटर पानी में सुबह घोल कर रखिए और रात तक पूरा पी जाएं। यह घोल नियमित रूप से पियें, अल्सर में आराम मिलेगा।

छाछ
छाछ की कढ़ी रोजाना मक्की की रोटी के साथ खाने पर आराम मिलता है।

हींग
हींग को पानी में मिला कर नियमित रूप से पियें, आराम मिलेगा।

पत्ता गोभी
पत्ता गोभी और गाजर को बराबर मात्रा में लेकर जूस बना बना कर सुबह-शाम एक-एक कप पियें।

सहजन के पत्ते
इसके पत्तों को पीस कर दही के साथ पेस्ट बना कर सेवन करें। इसे दिन में एक बार खाएं।

कच्चा केला
कच्चे केले की सब्जी में 1 चुटकी हींग मिला कर खाएं।

जीरा
1 चम्मच जीरा, 1 चुटकी सेंधा नमक तथा दो रत्ती घी में भुनी हींग का चूर्ण बना कर सुबह शाम भोजन के बाद खाएं। ऊपर से मठ्ठा पियें

पान का पत्ता
पान के हरे पत्तों का आधा चम्मच रस प्रतिदिन पीने से पेट के घाव व दर्द में लाभ होता है।

अनार का रस
अल्सर के रोगी को अनार के रस तथा आँवला मुरब्बा सेवन से लाभ होता है।

मुनक्का
चार मुनक्के तथा दो छोटी हरड़ पीसकर सुबह खाने से पेट की जलन तथा उल्टी समाप्त होती है।



Click it and Unblock the Notifications











