Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गरम या ठंडा? कैसा दूध पियें, जो सेहत के लिये हो अच्छा
दूध सेहत के लिये सबसे उत्तम पेय पदार्थ है। दूध में कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन डी होता है जो ना केवल हड्डियों के लिये ही बल्कि पूरी सेहत के लिये बढियां माना जाता है। कई लोगों को दूध पीना पसंद नहीं होता।
READ: आयुर्वेद के अनुसार दूध पिने के कुछ नियम
वहीं कई लोग दूध को ठंडा और कई लोग गरम पीना पसंद करते हैं। क्या आपने कभी सोंचा है कि दोनों में से कौन सा दूध पीना ज्यादा बेहतर है? आइये आज इसी विषय पर बात करते हैं...

अगर दूध पीने से पेट खराब होता हो, तो गरम दूध पियें
गरम दूध पीने की एक अच्छी बात यह है कि इसे पीने से आपका शरीर इसे आराम से हजम कर सकता है। आप ठंडे दूध को कार्नफ्लेक्स या ओट्स के साथ मिला कर पी सकते हैं, लेकिन अगर आपको दूध हजम ना होता हो, तो ठंडा दूध एक बार में पीने से बचें। जब दूध को गरम किया जाता है तो, उसमें मौजूद लैक्टोज ब्रेक डाउन हो जाता है, जिससे वह पेट में जाने के बाद डायरिया या पेट नहीं फुलाता।
READ: गरम-गरम दूध पीने के क्या हैं फायदे

हल्का गरम दूध पीने से नींद अच्छी आती है
रात को सोने से पहले हल्का गरम दूध पीने से अच्छी नींद आती है। दूध में amino acid tryptophan होता है, जो नींद उत्प्रेरण रसायनों, सेरोटोनिन और मेलाटोनिन का उत्पादन करता है, जिससे आपका दिमाग शांत होता है और नींद अच्छी आती है।

ठंडा दूध एसिडिटी को शांत करता है
अगर आपको सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या है तो, ठंडा दूध पियें। खाना खाने के बाद आधा गिलास ठंडा दूध पी लेने से अत्यधिक एसिड उत्पादन कम हो जाता है और एसिडिटी शांत हो जाती है।
एसिडिटी और सीने में जलन से निजात पाने के लिये करें ये 10 बदलाव

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाए ठंडा दूध
गर्मियों में सुबह ठंडा दूध पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और डिहाइड्रेशन से छुटकारा मिलता है। पर अगर आपको सर्दी-जुखाम है तो, सुबह ठंडा दूध ना पियें।

PMS से छुटकारा
कई महिलाओं में मासिक धर्म के समय मूड में बदलाव देखा जाता है। तो अगर आपको भी ऐसा होता है तो आपको केवल एक गिलास गरम दूध का पीना होगा। इससे आप बेहतर महसूस करेंगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
