Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
स्वस्थ आहार लें, फेफड़े की गंभीर बीमारियों से बचें
(आईएएनएस)| अगर फेफड़े के गंभीर रोगों से खुद का बचाव करना है, तो केवल धूम्रपान छोड़ना ही काफी नहीं, बल्कि खाने में साबुत अनाज, पॉलीअनसेचुरेटेड वसा तथा बादाम शामिल करना फायदेमंद होगा।
एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है। फेफड़े की गंभीर बीमारियों को क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजिजेज या 'सीओपीडी' कहा जाता है। एंफायसेमा तथा ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों में फेफड़े की वायु नलियां अवरुद्ध हो जाती हैं, जिसके कारण शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है।

लेखक ने कहा, "हालांकि सीओपीडी को रोकने के लिए ध्यान धूम्रपान को बंद करने के प्रयास जारी रखने पर केंद्रित होना चाहिए। साथ ही अध्ययन का यह निष्कर्ष सीओपीडी रोकने के लिए स्वस्थ आहार की महत्ता का समर्थन करता है।"
उल्लेखनीय है कि दुनिया में होने वाली मौतों का तीसरा सबसे प्रमुख कारण सीओपीडी है।
MUST READ: फेफडों के कैंसर के शुरूआती लक्षण
सीओपीडी होने का महत्वपूर्ण कारण धूम्रपान है, हालांकि सीओपीडी के एक तिहाई मरीजों ने कभी धूम्रपान नहीं किया, जिसका मतलब है कि इसके लिए कुछ अन्य कारक भी जिम्मेदार हैं।
इसके लिए शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों के आहार की गुणवत्ता यानी अल्टरनेटिव हेल्दी इटिंग इंडेक्स 2010 (एएचईआई-2010) तथा सीओपीडी के जोखिम के संबंधों की जांच की।
निष्कर्ष में सामने आया कि कम गुणवत्ता वाले आहार लेनेवालों की तुलना में स्वस्थ आहार लेने वालों में सीओपीडी का जोखिम एक तिहाई कम पाया गया। यह अध्ययन पत्रिका 'द बीएमजे' में प्रकाशित हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications