Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इन 9 संकेतो से पहचाने की आपके शरीर में भरी है गंदगी
जब हमारे शरीर में ढेर सारी गंदगी यानी विषाक्त पदार्थ भर जाते हैं तो, वे हमें कुछ ऐसे संकेत भी देते हैं, जिसको देख कर हम बता सकते हैं कि अब हमारे शरीर को अंदर से साफ करने की आवश्यकता है।
इस दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है कि उसके शरीर का गंदगी से पाला ना पड़े। यह तब भी हो सकता है जब आप देख समझ कर खा रहे होते हैं या फिर या फिर जी रहे होते हैं। हमारे शरीर में गंदगी, धूल, हवा, पानी और खाने आदि से भी आ सकती है।
वैसे तो हमारे शरीर में ऐसे ढेर सारे अंग हैं जो गंदगी को निकालने का कार्य करते हैं। लेकिन जब उन पर ज्यादा जोर पड़ता है तो, वह अपना कार्य धीमा कर देते हैं। जिस वजह से हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है।
इससे पहले कि हम बीमारियों का घर बन जाएं, अच्छा होगा कि हम उन संकेतो को पहचान लें, जो बताती हैं कि हमारे शरीर में गंदगी भरी हुई है।

हर वक्त थकान लगना
नींद पूरी कर लेने के बावजूद भी अगर थकान लगे तो समझे कि आपकी बॉडी की हर टिशू में गंदगी जमा है। इसके अलावा थकान के साथ किसी चीज़ में ध्यान नहीं लग पाता।

लगातार वजन बढ़ना
वजन कम करना आसान नहीं है बल्कि इसके लिये लगातार डाइट और व्यायाम पर ध्यान देना होता है। अगर आप यह कर रही हैं और फिर भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो यह आपके लिये खतरे की घंटी है। यह हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से हो सकता है।

कब्ज रहना
आपका पेट गंदगी को बाहर निकालने का सबसे बड़ा काम करता है। अगर आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है और आपको हमेशा कब्ज रहती है तो आपके शरीर में गंदगी भर जाएगी।

त्वचा की समस्या
अगर शरीर में टॉक्सिन है, तो त्वचा पर सबसे पहले असर पड़ेगा। चेहरे पर मुंहासे, रैश और अन्य एलर्जी होनी आम बात हो जाएगी । यह बताएंगे कि आपके खून या टिशू में टॉक्सिन है।

शरीर का गरम होना या अचानक गर्मी लगना
यदि शरीर में ढेर सारी गंदगी भरी रहेगी तो लीवर को उसे बाहर निकालने के लिये बहुत ज्यादा महनत करनी पड़ेगी, जिससे शरीर गरम हो जाएगा। इससे पसीना आएगा और गंदगी त्वचा से बाहर निकलेगी।

लगातार सिरदर्द होना
खून में अगर गंदगी हो तो वह सीधे नर्वस सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। इससे रिएक्शन होगा और लगातार सिरदर्द बना रहेगा।

सांसो की गंदी बदबू
अगर आप अच्छे टूथपेस्ट और माउथ वॉश का प्रयोग करते हैं और उसके बाद भी मुंह से बदबू आती है तो इसका मतलब है कि आपके पाचन तंत्र में कुछ गड़बड़ है। या फिर आपके लीवल में भी गंदगी जमा होने का संकेत है। इसके अलावा आपकी जीभ भी पीली नज़र आएगी।

गॉलस्टोन
गॉल ब्लैडर में अगर विषैले तत्व होंगे तो भी घातक है। इससे लीवर गॉलब्लैडर में ढेर सारा बाइल जूस इकठ्ठा करने लगेगा। इस गाढे पदार्थ से गॉलब्लैडर में स्टोन हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
