Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
जानिये, शरीर पर विटामिन ए की विषाक्तता का प्रभाव
विटामिन ए की विषाक्तता के कारण आमतौर पर सिरदर्द और इन्ट्राक्रेनियल दाब बढ़ जाता है। गम्भीर रूप से विटामिन ए की विषाक्तता से त्वचा, बालों और नाखूनों में बदलाव, यकृत समस्या और भ्रूण में विकृत उत्पन्न कर
विटामिन ए की विषाक्तता के कारण आमतौर पर सिरदर्द और इन्ट्राक्रेनियल दाब बढ़ जाता है। गम्भीर रूप से विटामिन ए की विषाक्तता से त्वचा, बालों और नाखूनों में बदलाव, यकृत समस्या और भ्रूण में विकृत उत्पन्न करता है। बच्चों में गम्भीर रूप से विटामिन ए की विषाक्तता अधिक खुराक लेने से हो सकती है, जो कि अनजाने में होती है।
ATM Limit is Rs.2000/- But Paytm Wallet is Unlimited! Get Upto 100% Cashback
बच्चों में विषाक्तता से खुजली, आहार में अरूचि और ठीक से विकास न कर पाना हो सकता है। शिशुओं में विटामिन ए की अतिरिक्त खुराक से विषाक्तता एक-दो हफ्ते में हो सकती है।

हलाँकि शरीर में कैरोटीन विटामिन ए में परिवर्तित हो जाती है लेकिन कैरोटीन की अतिरिक्त मात्रा से कैरोटिनीमिया हो जाता है, न कि विटामिन ए की विषाक्तता। आमतौर पर कैरोटिनीमिया में कोई लक्षण नहीं होते लेकिन इससे कैरोटिनोसिस हो सकता है जिसमें त्वचा पीली हो जाती है, खासतौर से हथेली और तलवों में। पूरक आहार के रूप में लेने से कैरोटीन को कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाले के रूप में देखा गया है, हलाँकि यह खतरा उस दौरान उत्थान पर नहीं देखा गया है जब कैरोटीनॉइड को सब्जियों और फलों के रूप में लिया जाता है।

मेगाविटामिन थेरेपी एक और कारक हो सकता है क्योंकि विटामिन ए या उसके उपापचयी पदार्थों की पर्याप्त मात्रा को अक्सर गाँठ युक्त मुहासों और अन्य त्वचा समस्याओं के लिये दिया जाता है। वे वयस्क जो आवश्यकता से अधिक विटामिन ए लेते हैं उनमें ऑस्टियोपोरेसिस हो सकता है। हलाँकि कि लक्षण भिन्न-भिन्न हो सकते हैं लेकिन आमतौर पर गम्भीर विषाक्तता की स्थिति में सिरदर्द के साथ लाल चकत्ते हो जाते हैं। अतिविषाक्तता से इन्ट्राक्रेनियल दाब बढ़ जाता है। गम्भीर विषाक्तता के प्रारंभिक लक्षण काफी विस्तृत हैं जिसमें रूखे बाल, भौं के बाल गिरना, सूखी और खुरदरी त्वचा, शुष्क आँखें और फटे होठों शामिल हैं।

हड्डियों का कॉर्टिकल हाइपरोस्टॉसिस और आर्थ्रैल्जिया हो सकता है, खासतौर से बच्चों में। बुजुर्गों में हड्डी आसानी से टूट सकती है। विटामिन ए की विषाक्तता में, फास्टिंग सीरम रेटिनॉल का स्तर असामान्य स्तर तक बढ़ सकता है। विटामिन ए की विषाक्तता को अन्य समस्याओं से विभेदित करने में समस्या हो सकती है। कैरोटिनॉसिस गम्भीर हाइपोथायरॉइडिसम और ऐनोरेक्सिया नर्वोसा में भी हो सकती है, शायद कैरोटीन से विटामिन ए बनने की प्रक्रिया मन्द हो जाती है। अक्सर पूर्व की स्थित बन जाती है जब विटामिन ए खाना बन्द हो जाता है। लम्बे समय के लक्षण सामान्यतः एक से चार हफ्ते में गायब हो जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
