Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
स्ट्रोक से बचना है तो रोजाना खाएं एक अंडा
हाल ही में हुए एक शोध से पता चला है कि हर दिन एक अंडे का सेवन करने से स्ट्रोक यानि दौरा पड़ने का खतरा, 12 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक बड़े अंडे के सेवन से शरीर में 6 ग्राम प्रोटीन की मात्रा में बढ़ोत्तरी हो जाती है और एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जियाक्साथिन भी बढ़ जाता है, अंडे के अंदर वाले हिस्से में ये सबसे ज्यादा पाया जाता है।
Jabong November Coupons 2016! Get Upto 70% Off on Clothing (Both Men & Women)
साथ ही अंडे में विटामिन ई, डी और ए भी पाया जाता है। किए गए शोध में यह भी कहा गया है कि इसके सेवन से तनाव और चिंता में भी कमी आती है। ये प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होते हैं, साथ ही इनके सेवन से शरीर का रक्तचाप भी संतुलित बना रहता है।

ये सारी जानकारी यूएसए मिशिगन के रमुख शोधकर्ता अलेक्जेंडर डोमिनिक ने दी है। किए गए इस अध्ययन के लिए, टीम ने एक व्यवस्थित समीक्षा और मेटा-एनालिसिस को आयोजित किया था जिसे 1982 से लेकर 2015 तक किया गया।
इस अध्ययन में दिल के रोगियों और स्ट्रोक के रोगियों की क्रमश: 2,76,000 और 3,08,000 लोगों को शामिल किया गया था और उन पर किए गए सर्वे के आधार पर इन निष्कर्षों को निकाला गया।

इन निष्कर्षो को अमेरिकी कॉलेज ऑफ न्यूट्रीशियन के जर्नल में प्रकाशित किया गया था। साथ ही इसमें सभी शोधकर्ताओं के द्वारा दी गई जानकारियों को भी शामिल किया गया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications